भारती जब अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आना चाहती थी तो मां ने उनका पूरा साथ दिया। मुंबई आकर उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन दिया और सिलेक्शन भी हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कॉमेडी सर्कस, कपिल शर्मा शो, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो में काम किया। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।