PHOTOS: दिशा-राहुल के रिसेप्शन में अकेले पहुंचीं श्वेता तिवारी तो एक शख्स ने पूछा- अभिनव को नहीं लाईं क्या

Published : Jul 17, 2021, 06:04 PM IST

मुंबई। सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) 16 जुलाई को मंगेतर दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद शुक्रवार रात को ही मुंबई के एक होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान श्वेता तिवारी भी पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, रिसेप्शन में श्वेता तिवारी को देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने पूछा- अभिनव कोहली नहीं आए क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- विशाल आदित्य कहां हैं? बता दें कि कुछ दिनों पहले विशाल आदित्य के साथ श्वेता तिवारी की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। 

PREV
111
PHOTOS: दिशा-राहुल के रिसेप्शन में अकेले पहुंचीं श्वेता तिवारी तो एक शख्स ने पूछा- अभिनव को नहीं लाईं क्या

राहुल वैद्य और दिशा परमार के वेडिंग रिसेप्शन में इस तरह पहुंचीं श्वेता तिवारी।

211

राहुल-दिशा के वेडिंग रिसेप्शन में गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ पहुंचे अली गोनी।

311

राहुल-दिशा के वेडिंग रिसेप्शन में अली गोनी के साथ जैस्मिन भसीन। दूसरी ओर शेफाली जरीवाला और विकास गुप्ता।

411

मीका सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय और राहुल वैद्य।

511

राहुल-दिशा के वेडिंग रिसेप्शन में पत्नी के साथ पहुंचे अर्जुन बिजलानी।

611

राहुल और दिशा ने रिसेप्शन से पहले दिए रोमांटिक पोज।

711

राहुल और दिशा ने 6 जुलाई को अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें लिखा था- अपने परिवारवालों की दुआओं के साथ, हम इस स्पेशल मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी खुश हैं।

811

अपनी शादी का प्लान शेयर करते हुए राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि दिशा और मैं हमेशा से ही अपनी शादी को प्राइवेट चाहते थे। हम चाहते हैं कि हमारे करीबी लोग ही शादी में शामिल हों।

911

उन्होंने बताया था कि शादी वैदिक रीति रिवाजों से होगी। गुरबानी सेरेमनी रखी जाएगी। वहीं दिशा ने कहा- शादी दो लोगों और उनके परिवार का मिलन है। मैं सिंपल वेडिंग चाहती थी और मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है।

1011

बता दें कि राहुल और दिशा की शादी के फंक्शन दो दिन पहले ही शुरू हो गए थे। 14 तारीख को दिशा की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। इसके बाद 15 जुलाई को हल्दी की रस्म हुई। मेंहदी और हल्दी के फोटो खूब वायरल हुए थे।

1111

रिसेप्शन के दौरान राहुल और दिशा के साथ अली गोनी और जैस्मिन भसीन।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories