मुंबई. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता लंबे समय से अपने दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से अनबन के चलते अलग रह रही हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर झगड़ा और मनमुटाव साफ देखने को मिलता है। इन दिनों वह अपने एक इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने दोनों पतियों से विवाद पर खुलकर बात की है। इसके बाद उनके दूसरे पति अभिनव कोहली ने भी उन पर पलटवार किया। इसी बीच श्वेता ने अपना नया फोटोशूट शेयर करके अपने खिलाफ बोलने वालों को करारा जवाब दिया है। बीते दिनों में कई बार वह काफी अट्रेक्टिव अंदाज में फोटोशूट कराकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
सामने आई श्वेता की फोटोज में वे एक डीप वीशेप नेक के टॉप में काफी गॉर्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं। वे इस टॉप में पफ्ड स्वीव्ज में भी काफी परफेक्ट लुक दे रही हैं। उन्होंने इस टॉप को ब्लैक ट्राउजर के साथ टीम किया है।
210
श्वेता ने इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए अपने बालों को एक पोनी में बांधा हुआ है। उन्होंने इस फोटोशूट में कातिलाना अंदाज में गजब के पोज दिए हैं। उनकी फोटोज देख फैन्स काफी क्रेजी हो रहे हैं।
310
बता दें कि अपनी दोनों शादियों के टूटने को लेकर हाल में ही श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शादी के बाद बिखरे रिश्तों को लेकर अपना दर्द बयां किया। श्वेता के मुताबिक, मेरी बेटी पलक ने मुझे पिटते हुए देखा है और उस वक्त वो सिर्फ 6 साल की थी। इन सबके बाद मैंने अपनी जिंदगी में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।
410
श्वेता द्वारा लगाए आरोपों के बाद उनके पति अभिनव कोहली ने उन्हें जवाब दिया और सारी हकीकत बयां की। स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने कहा- मैंने श्वेता को कभी नहीं पीटा, सिवाय उस थप्पड़ के जिसका जिक्र पलक ने खुद अपने लेटर में किया था। मैं उस थप्पड़ के लिए दोनों से माफी मांग चुका हूं। सारा कन्फ्यूजन श्वेता ने क्रिएट किया है ताकि यह साबित कर सकें कि मैंने उनके साथ घरेलू हिंसा की है जो कि सच नहीं है। मैं कभी महिलाओं को पीटने वाला नहीं रहा हूं।
510
अभिनव ने आगे कहा- श्वेता ने जानबूझकर मुझे पत्नी को पीटने वाले के रूप में पेश किया, जबकि वह खुद मुझे छड़ी से मार चुकी है। जब 2017 में हमारा झगड़ा हुआ और वह मेरे 3 महीने के बच्चे को लेकर मुझसे अलग हो गईं तो मैंने बच्चे से मिलने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की, जिसमें मेरी आंख के नीचे काला निशान देखा जा सकता है। जबकि श्वेता ने कहा था कि उकसाने पर भी उन्होंने मुझे नहीं मारा था। हालांकि ये बात किसी को पता नहीं चली क्योंकि मैं मीडिया में नहीं गया।
610
अभिनव ने कहा- एक दिन पलक ने श्वेता से मुझे घर से बाहर निकालने के लिए कहा। तभी से चीजें खराब हो रही हैं। मुझे इस चीज का काफी बुरा लगा है। बाद में मेरे और श्वेता के बीच छोटे-छोटे तनाव भी पैदा हुए, मैं नाराज हूं उन बयान से जो मेरे ऊपर किए गए। बता दें कि श्वेता तिवारी ने अभिनव के खिलाफ एफआईआर भी कराई हुई है।
710
वहीं, श्वेता तिवारी का कहना है कि उनके बच्चों को इस मुश्किल दौर से सिर्फ इसलिए गुजरना पड़ा क्योंकि उन्होंने गलत इंसानों से शादी की। बच्चों की गलती ना होते हुए भी उन्हें मुस्कुराते हुए इतना सबकुछ झेलना पड़ा।
810
बता दें कि श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। 2016 में अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश का जन्म हुआ। दरअसल, अगस्त, 2019 में श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अभिनव पर मारपीट, प्रताड़ित करने और बेटी पलक पर हाथ उठाने की शिकायत की थी।
910
श्वेता की पहली शादी 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से हुई थी। 1999 में दोनों ने लव मैरिज की थी। इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने फैमिली की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी।
1010
शुरुआती दिनों में तो श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल रही थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं। ये परेशानियां श्वेता की बेटी पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरू हो गई थीं। श्वेता ने पलक को जन्म देने से बाद 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। और आखिरकार उन्होंने तलाक ले लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।