पति को घर में घुसने तक नहीं दे रही श्वेता तिवारी, 4 साल के बेटे से मिलने दर-दर भटक रहे पापा अभिनव

Published : Nov 10, 2020, 11:26 AM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 10:15 AM IST

मुंबई. श्वेता तिवारी (shweta tiwari) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनीं हुई है। उनके पति अभिनव कोहली (abhinav kohli) हर दिन श्वेता पर उनके बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनव हर दिन सोशल मीडिया के जरिए श्वेता के बारे में नए-नए खुलासे भी कर रहे हैं। अब उन्होंने श्वेता का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे अभिनव को अपने घर में घुसने से मना करती दिखा रही हैं। बता दें कि अभिनव अपने 4 साल के बेटे से मिलना चाहते हैं और श्वेता को यह पसंद नहीं। कुछ दिनों पहले इसी बात को लेकर अभिनव ने श्वेता को मानहानि का नोटिस भी भेजा था। 

PREV
18
पति को घर में घुसने तक नहीं दे रही श्वेता तिवारी, 4 साल के बेटे से मिलने दर-दर भटक रहे पापा अभिनव

अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता के तीन वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में श्वेता, अभिनव को अपने घर के अंदर न आने के लिए बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश श्वेता की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा- जिस दिन बेबी को मुझे थोड़ी देर के लिए मिलवाया और फिर गायब हो गई और मैं दरवाजे पर घंटी बजाता रहा।

28

अभिनव ने आगे लिखा- यह उस दोपहर का वीडियो है और बेबी बोल रहा है तुम होटल नहीं आए। इसके अलावा अभिनव ने एक और वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मेरी अच्छाई का फायदा उठाया। मई से सितंबर तक दूर रखा। कोरोना हुआ तो बच्चा दे दिया। जब बच्चा नहीं आना चाहता था तब मैंने बोला आओ उसे समझाओ और प्यार से ले जाओ। मुझे क्या मिला, बच्चे को छीन लिया।

38

हाल ही में अभिनव ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने खुलासा किया था कि श्वेता को मानहानि का नोटिस भेजा है। अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता इस तरह से मुझे एक गलत पिता दिखाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक श्वेता का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

48

श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी। अभिनव और श्वेता का एक बेटा रेयांश है। श्वेता की दूसरी शादी भी खतरे में पड़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई था। श्वेता ने अभिनव के खिलाफ बेटी पलक तिवारी पर हाथ उठाने की शिकायत दर्ज की थी।

58

श्वेता की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए, जिसका उन्होंने डट कर सामना किया। अभिनव से सेप्रेशन को लेकर उन्होंने कहा था कि वो अब घर में अकेली कमाने वाली हैं इससे वो डिप्रेस नहीं हो सकतीं। एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए श्वेता ने बताया था कि उनके पास वक्त नहीं है कि वो पति से अलगाव के बाद चिंता में पड़ें या फिर गम में डूबें। उनकी पर्सनल लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है और इसका उन्हें ख्याल रखना ही पड़ेगा। उनके कंधे पर कई जिम्मेदारियां हैं।

68

बता दें कि श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने फैमिली की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी।
 

78

शुरुआती दिनों में श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल रही थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं। ये परेशानियां श्वेता की बेटी पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरू हो गई थीं। श्वेता ने पलक को जन्म देने से बाद 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए।

88

आखिरकार राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और वो सेपरेट रहने लगीं। तलाक की प्रोसेस काफी लंबी चली और साढ़े पांच साल के बाद आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories