सिद्धार्थ शुक्ला की बहन की आंखों में दिखा भाई को खोने का गम, दुपट्टे से चेहरा छुपाए रोती नजर आई मां

मुंबई. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का अंतिम संस्कार ओशिवारा शमशान घाट पर किया गया। बता दें कि 40 साल की उम्र में उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया था। उनके अंतिम दर्शन करने और अंत्येष्टी में शामिल होने बड़ी संख्या में टीवी सेलेब्स पहुंचे। सभी की आंखे नम थी और सभी एक-दूसरे को सहारा दे रहे थे। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला भी बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। वे अपने को खोने का गम बर्दाश्त नहीं पा रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उनकी मां ने अपना चेहरा दुपट्टे से छुपा रखा और वे अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। वहीं, सिद्धार्थ की बहन के चेहरे पर भी उदासी नजर आई। नीचे देखे शमशान घाट पर पहुंचे टीवी सेलेब्स की फोटोज...

Rakhee Jhawar | Published : Sep 3, 2021 3:02 PM
19
सिद्धार्थ शुक्ला की बहन की आंखों में दिखा भाई को खोने का गम, दुपट्टे से चेहरा छुपाए रोती नजर आई मां

सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा में शामिल होने आरती सिंह, करनवीर बोहरा, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, शेफाली जरीवाला, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत, शहनाज गिल सहित कई सेलेब्स पहुंचे।

29

शमशान घाट पर दुपट्टे से चेहरा छुपाए नजर आई सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला। वे अभी भी यकीन नहीं कर पा रही कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

39

शमशान घाट पर द्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला को सहारा देते विकास गुप्ता। विकास भी इस दौरान अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

Related Articles

49

करनवीर बोहरा भी अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उनकी आंखे भी नम थी। सफेद टी-शर्ट में करनवीर सिर झुकाए नजर आए।

59

संभावना सेठ भी इस मौके पर नजर आई। सफेद सलवार सूट पहने संभावना इस दौरान बेहद हैरान-परेशान नजर आई। उनके साथ कुछ और सेलेब्स भी थे।

69

शेफाली जरीवाला और आरती सिंह भी दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंची। दोनों ने ही सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे। और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा रखा था।

79

अभिनव शुक्ला और निकी तंबोली भी इस मौके पर स्पॉट हुए। सफेद शर्ट पहने अभिनव उदास दिखे तो निक्की रूआंसी नजर आई।

89

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक-दूसरे का हाथ थामे सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दोनों ही बेहद उदास दिखे। बता दें कि दोनों ही बिग बॉस के प्रतिभागी रह चुके हैं।

99

विकास गुप्ता और राहुल महाजन, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवारवालों को संभालते नजर आए। हालांकि, इस दौरान दोनों भी बेहद गमगीन थे। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos