मुंबई. मात्र 34 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को खत्म करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। इस साल सुशांत के अलावा कई सेलेब्स दुनिया छोड़कर चले गए। बता दें कि उन्होंने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। बता दें कि उनकी एक बहन अमेरिका में रहती है और वे भाई को आखिरी बार देखने मुंबई आना चाहती है, लेकिन उन्हें फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।