दो महीने बाद तारक मेहता की एक्ट्रेस ने दिखाया बेटे का चेहरा, कभी Kiss तो कभी दुलार करती आईं नजर

Published : Feb 03, 2020, 06:25 PM ISTUpdated : Feb 17, 2020, 10:50 PM IST

मुंबई. पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। इसके सभी किरदारों ने अपनी एक्टिंग से टीवी की दुनिया में अलग ही पहचान बना ली है। इन सबसे अलग शो की एक्ट्रेस प्रिया आहूजा 2 महीने यानी 27 नवंबर को मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद अब जाकर एक्ट्रेस ने लाडले का फोटो शेयर किया है। इन फोटोज में प्रिया बेटे को कभी किस करते तो कभी दुलार करती दिख रही हैं। 

PREV
111
दो महीने बाद तारक मेहता की एक्ट्रेस ने दिखाया बेटे का चेहरा, कभी Kiss तो कभी दुलार करती आईं नजर
आपको बता दें कि प्रिया शादी के 8 साल बाद मां बनी है। वे एक पल के लिए भी बेटे को अपनी नजरों से दूर करना चाहती है।
211
प्रिया ने ने बेटे और पति मालव के साथ फोटोशूट भी करवाया है। फोटोशूट की सभी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
311
बेटे होने की खुशी को सबके साथ शेयर करते हुए प्रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारा घर इन दो कदमों की वजह से और बढ़ गया। एक बेबी ब्वॉय, हम खुशी से फूले नहीं समाए हैं। 27 नवंबर को इस नन्हे एंजल के आने की बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है।"
411
बता दें कि शो के सेट पर ही प्रिया और मालव की एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा।
511
दोनों ने 19 नवबंर 2011 में शादी की थी। कुछ दिनों पहले प्रिया और उनके पति मालव वेकेशन के लिए मालदीव पहुंचे थे।
611
मालव से शादी करने के 8 साल बाद प्रिया मां बनी है। जब वे प्रेग्नेंट हुई थी तो उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी।
711
उन्होंने जन्माष्टमी पर फोटो शेयर कर लिखा था- 'दस छोटी उंगलियां, दस छोटे पांव ... प्यार और अनुग्रह के साथ, हमारा परिवार बढ़ता है ... यह घोषणा करने के लिए आज के दिन से बेहतर कोई नहीं हो सकता ... हैप्पी जन्माष्टमी।'
811
प्रिया आहूजा अब तक हॉन्टेड नाइट्स और छज्जे-छज्जे का प्यार जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
911
बेटे मालव और पति के साथ प्रिया।
1011
बेटे अरदास और पति के साथ पोज देती प्रिया।
1111
बेटे और पति के साथ घूमती प्रिया आहूजा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories