सालभर भी नहीं चल पाए ये 9 TV शोज, एक को तो सिर्फ 3 हफ्तों में ही करना पड़ा बंद

Published : Jul 21, 2021, 12:35 PM ISTUpdated : Jul 21, 2021, 12:39 PM IST

मुंबई। कोरोना (Corona) लॉकडाउन के दौरान भले ही फिल्मों की शूटिंग पर बैन था, लेकिन बावजूद इसके कई टीवी शो लॉन्च हुए। इनमें अनुपमा और इमली जैसे शोज तो अब भी TRP लिस्ट में टॉप-5 पर बने हुए हैं। हालांकि, इसी दौरान कुछ शोज ऐसे भी रहे, जो दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे और शुरू होने के कुछ महीनों बाद ही बंद हो गए। यहां तक कि एक शो तो ऐसा भी है, जो शुरू होने के महज 3 हफ्तों में ही बंद हो गया। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही TV शोज के बारे में। 

PREV
19
सालभर भी नहीं चल पाए ये 9 TV शोज, एक को तो सिर्फ 3 हफ्तों में ही करना पड़ा बंद

यह शो 31 अगस्त, 2020 में शुरू हुआ था और 5 महीने बाद ही बंद हो गया। मेकर्स ने इसके 125 एपिसोड बनाए थे। मोहित मलिक और सना सैय्यद के इस शो को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था।

29

साल 2021 की शुरुआत में 'सरगम की साढ़े साती' शुरू हुआ था। इस शो को बहुत धूमधाम के साथ लांच किया गया था लेकिन यह लॉकडाउन की बलि चढ़ गया। दो महीने में शो बंद कर दिया गया। इस शो में अंजलि तिवारी अहम रोल में नजर आती थीं।

39

यह शो 20 अप्रैल, 2021 को ऑनएयर हुआ था। हालांकि, उसी समय देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर ढा दिया, जिसके चलते मेकर्स इस शो की शूटिंग के लिए कोई नई जगह तलाश नहीं पाए और ऐसे में उन्होंने इस शो को 3 हफ्ते में ही बंद कर दिया। 

49

यह शो 14 दिसंबर, 2020 में लॉन्च हुआ था। स्टार भारत पर शुरू हुए इस आध्यात्मिक शो को 3 महीने में ही बंद करना पड़ा था। इस शो में अविनाश मिश्रा और रक्षंदा खान जैसे एक्टर्स ने काम किया है। 

59

यह शो अक्टूबर, 2020 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च करने के 4 महीने बाद ही इस पर ताला भी लग गया। इस शो में हितेज तेजवानी और परिणीता बोरठाकुर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थी। 

69

यह शो 23 नवंबर, 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन 5 महीने बाद अप्रैल, 2021 में लॉकडाउन के चलते बंद हो गया। इस शो में सुकृति कांडपाल और आशय मिश्रा ने लीड रोल प्ले किया है। शो की कहानी लोगों को पंसद आने लगी थी लेकिन अचानक ही मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया।

79

इस शो को मार्च, 2021 में लॉन्च किया गया था और 5 महीने के अंदर ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा। शो में लीड रोल निभाने वाले परम सिंह और अक्षिता मुद्गल का कहना था कि उन्हें लगा था कि ये शो कम से कम 9 महीने तो चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 

89

यह शो 21 दिसंबर, 2020 को शुरू हुआ था लेकिन 7 महीने बाद ही जुलाई, 2021 में ऑफ एयर हो गया। इसमें देबात्तमा साहा और करणवीर शर्मा ने लीड रोल प्ले किया था। इनके अलावा सूरज थापर, दीपा परब, हितेश भारद्वाज और फलक नाज भी थीं।
 

99

यह शो 24 अगस्त, 2020 में शुरू हुआ था। हालांकि, कुछ ही महीनों में इसे लॉकडाउन के चलते बंद करना पड़ा। शो में मानव गोहिल और रति पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories