Published : Dec 27, 2019, 10:14 AM ISTUpdated : Dec 27, 2019, 11:54 AM IST
मुंबई. टीवी के फेमस एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान है। उनके निधन की जानकारी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। करण ने इस पोस्ट में लिखा कि तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। करण के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने हैरानी जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआ की है। बता दें कि कुशल ने अपने करियर की शुरुआत डांसर और मॉडल के तौर पर की थी।
करण के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कमेंट किया, 'क्या? हे भगवान। कब? और कैसे?' मालूम हो कि कुशल की साल 2015 में शादी हुई थी। कई टीवी सेलेब्स कुशल के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
25
कुशल ने यूरोपियन लड़की से शादी की थी। उनका 3 साल का एक बेटा भी है। कुशाल को उनके टीवी सीरियल इश्क में मरजावां में डैनी के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली थी।
35
कुशाल फियर फैक्टर, आसमान से आगे, एक से बढ़कर एक, जोर का झटका, सीआईडी, हम तुम, झलक दिखला जा 7, क्या हाल मिस्टर पांचाल, सजन रे फिर झूले मत बोलो, कसम से, कभी हां कभी ना जैसे कई अन्य टीवी सीरियलों में काम किया था।
45
फिल्मों की बात करें तो कुशाल आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ए जेंटलमैन में नजर आए थे। इसके अआलाव उन्होंने अंदाज, लक्ष्य, काल, सलाम-ए-इश्क, क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, दन दनादन गोल में काम किया था।
55
कुशाल ने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहिम, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।