मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखी शहनाज गिल, क्या इस शख्स के साथ कर ली है शादी ?

Published : Feb 02, 2021, 01:58 PM IST

मुंबई. बिग बॉस 13 (bigg boss 13)  के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) अभी भी सुर्खियों में बने हुए है। इतना ही नहीं वे अक्सर पंजाब की कैटरीना के नाम से फेमस शहनाज गिल (shehnaaz gill) के साथ नजर आते रहते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर दोनों की बीच जितनी दोस्ती थी, घर से बाहर आने के बाद भी ये दोस्ती कायम है। शो में और शो के बाद भी शहनाज कई बार सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ की तरफ से कभी ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी बीच दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में शहनाज मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनी सिद्धार्थ को प्यार से निहारती नजर आ रही है। इस फोटो को देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

PREV
17
मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखी शहनाज गिल, क्या इस शख्स के साथ कर ली है शादी ?

शहनाज गिल के फैनक्लब द्वारा शेयर की गई फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है- ये कसने किया? हालांकि फैंस भी बार-बार यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये सब कब हुआ। इतना ही एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। 
 

27

सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हुई थी। इसमें दोनों की जोड़ी इस कदर पसंद की गई कि लोगों ने इनका नाम 'सिडनाज' रख दिया। 

37

दोनों की बॉन्डिंग अब भी जारी है। बिग बॉस 13 के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम चुके हैं। हाल ही में दोनों के शोना शोना... गाने ने यूट्यूब 100 मिलियन व्यूज क्रॉस किए हैं। 

47

बता दें कि कुछ दिन पहले ही शहनाज इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं और फैंस के साथ ढेर सारी बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने मैरिज प्लान्स के बारे में भी बात की थी।

57

एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया था तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था- शादी? उनकी उम्र नहीं है शादी की। अभी उनके पास टाइम नहीं है। अगर वो स्ट्रगलर होतीं तो वो पक्का शादी कर लेतीं और उनके बच्चे भी हो गए होते। उन्होंने कहा था-अभी उनके मेहनत करने का समय है और वो मेहनत कर भी रही हैं। वो शादी के बारे तब सोचेंगी। जब उनका मन करेगा।

67

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो बिग बॉस से निकलने के बाद कई प्रोजेक्ट्स मिले। वो कई हिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। वे सिंगर के साथ ही एक्ट्रेस भी है। उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में काम भी किया है।
 

77

बता दें कि बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज अपने ट्रांसफॉर्मेशन के चलते भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना काफी वजन कम कर लिया था। अब वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और हॉट लगने लगी हैं।

Recommended Stories