रामायण में शिव बन फेमस हुआ ये एक्टर, इन 6 एक्टर्स को भी नाम नहीं बल्कि रोल से पहचानती है दुनिया

मुंबई। 21 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जाएगी। वैसे, टीवी सीरयल्स में भी ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने भगवान शिव का रोल प्ले किया। इतना ही नहीं, उन्हें आज भी नाम से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए महादेव के किरदार से याद किया जाता है। इन्हीं में से एक नाम है रामानंद सागर की रामायण में भगवान शिव का रोल निभाने वाले एक्टर विजय कवीश का। महाशिवरात्रि के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में, जो भगवान शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 8:21 AM IST / Updated: Feb 21 2020, 09:32 PM IST

16
रामायण में शिव बन फेमस हुआ ये एक्टर, इन 6 एक्टर्स को भी नाम नहीं बल्कि रोल से पहचानती है दुनिया
विजय कवीश (रामायण, विक्रम और बेताल) : विजय कवीश ने टीवी सीरियल रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाया था। शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। यह शो दो 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। विजय कवीश ने रामायण में ही महर्षि वाल्मीकि का रोल भी किया था। 1985 में विजय कवीश ने टीवी सीरियल इधर-उधर से करियर की शुरुआत की थी। विजय कवीश के पिता डायलॉग राइटर थे। विजय कवीश ने अरमान, फूल और सलमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। फिलहाल विजय कवीश के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
26
मोहित रैना (देवों के देव महादेव) : मोहित ने टीवी शो देवों के देव महादेव में भगवान शंकर का रोल प्ले किया है। इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं। मोहित 2019 में आई वेब सीरिज काफिर में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो इसी साल आई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी मेजर करन कश्यप का रोल प्ले कर चुके हैं।
36
सौरभ राज जैन (महाकाली) : टीवी शो 'महाभारत...' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में ये रोल प्ले किया है। फिलहाल सौरभ टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आ रहे हैं।
46
रोहित बख्शी (सिया के राम) : रोहित बख्शी भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी सिया के राम में शिव का रोल प्ले किया है। बता दें, रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। रोहित 2019 में टीवी शो 'मैं भी अर्द्धांगिनी' में नजर आ चुके हैं।
56
हिमांशु सोनी (नीली छतरी वाले) : हिमांशु टीवी शो 'नीली छतरी वाले' के कई एपिसोड्स में भगवान शिव का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
66
कुशाल पंजाबी (क्या हाल मिस्टर पांचाल) : कुशाल पंजाबी ने टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। हालांकि 26 दिसंबर, 2019 को कुशल पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों के अलावा डिप्रेशन की वजह से ये कदम उठाया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos