जब अपनी शादी में ही नशे में धुत्त हो गई थीं ऐश्वर्या, सता रहा था एक डर, सुनाया मजेदार किस्सा

मुंबई. 'मैं ना भूलूंगी', 'सास बिना ससुराल' और 'त्रिदेवियां' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने 2014 में ब्वॉयफ्रेंड रोहित नाग से शादी की थी। दोनों अपनी जिंदगी में मस्त हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर कई फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। उनकी लव स्टोरी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही मजेदार उनकी शादी की कहानी भी है। दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या और रोहित ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर कई मजेदार खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो शादी के दिन नशे में धुत हो गई थीं, क्योंकि उन्हें डर सता रहा था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 27, 2020 9:58 AM IST

17
जब अपनी शादी में ही नशे में धुत्त हो गई थीं ऐश्वर्या, सता रहा था एक डर, सुनाया मजेदार किस्सा

ऐश्‍वर्या सखूजा और रोहित नाग ने बताया कि उनकी लव स्‍टोरी को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। सबसे बड़ी अफवाह यह है कि दोनों को एक्‍टर करण वाही ने मिलवाया था, जबकि ऐसा नहीं है।
 

27

ऐश्‍वर्या रोहित से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि रोहित से उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। तब वो मिस इंडिया की कंटेस्‍टेंट थीं। हां, करण वाही ने इस पार्टी में उन्‍हें इन्‍वाइट जरूर किया था। पहली ही मुलाकात में वह रोहित से घुलमिल गई थीं। तब वो एक प्रॉडक्‍शन हाउस के साथ काम करते थे।

37

वहीं, रोहित बताते हैं कि उस वक्‍त उन्हें एक फ्रेश फेस की तलाश थी। एक नॉन फ‍िक्‍शन शो की कास्‍ट‍िंग चल रही थी। तब रोहित की एक्‍स गर्लफ्रेंड ने उन्‍हें ऐश्‍वर्या का नाम सुझाया था। इस तरह दोनों की मुलाकात हुई थी। ऐश्‍वर्या बताती हैं कि वो रोहित के ह्यूमर की फैन हो गई थीं।

47

ऐश्‍वर्या और रोहित मुलाकात के बाद दोस्‍त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों अब करीब 11 साल से साथ हैं। ऐश्‍वर्या साल 2006 में मिस इंडिया फाइनलिस्‍ट थीं। 2010 में एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'सास बिना ससुराल' में नजर आईं। इसी साल वो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी नजर आई थीं।

57

ऐश्‍वर्या बताती हैं कि शादी से एक साल पहले ही रोहित ने उन्‍हें प्रपोज किया था। लेकिन, शादी के फैसले को लेकर उनके अंदर एक डर बना हुआ था। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो घबराई हुई थीं। पता नहीं क्‍यों। वो शादी के दिन भी पी रही थीं। ऐश्वर्या खूब नशे में थी। उन्होंने उस वक्त अपने दोस्‍तों से कहा था कि उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है।

67

ऐश्‍वर्या आगे कहती हैं कि शादी हो रही थी, लेकिन वो इसके लिए बहुत अच्‍छे से तैयार नहीं थीं। घबराई हुई थीं। रोहित ने उन्हें एक साल पहले ही प्रपोज किया था, लेकिन एक्ट्रेस शादी के लिए कन्विंस्ड नहीं थीं। उन्होंने शादी में दोस्तों से अपना ध्यान रखने के लिए कहा था कि वो नशे में ही रहें। क्योंकि उनका मानना था कि अगर नशा उतरा तो शायद वो सबकुछ बीच में ही छोड़कर भाग जाएं। 
 

77

ऐश्‍वर्या बताती हैं कि शादी के फेरों से पहले तक वह नशे में थीं। शादी के वो तीन दिन कैसे बीते, उन्‍हें कुछ होश नहीं है। बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्क की बात करें तो वो थ्र‍िलर ड्रामा 'मैं ना भूलूंगी' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'त्र‍िदेवियां' और 'रिश्‍ता डॉट कॉम' सीरियल में भी उन्‍हें खूब पसंद किया गया। ऐश्‍वर्या साल 2011 में 'यू आर माय जान' और 2019 में 'उजड़ा चमन' फ‍िल्‍म में भी नजर आई थीं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos