होनेवाले पति से पहली बार यहां मिली थी TV की शगुन, शादी के 7 साल बाद दो महीने पहले ही मां बनी एक्ट्रेस

Published : Apr 14, 2021, 09:30 AM IST

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाने वाली अनीता हसनंदानी (Anita hassanandani) 40 साल की हो गई हैं। 14 अप्रैल, 1981 को मुंबई में जन्मी अनीता का असली नाम नताशा हसनंदानी हैं। अनीता को 2001 में टीवी सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने क्या हादसा क्या हकीकत, कसौटी जिंदगी की, काव्यांजलि, कुमकुम, कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टीवी शोज में काम किया। अनीता ने 2013 में ब्वॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी से शादी की। वैसे, दोनों की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। 

PREV
18
होनेवाले पति से पहली बार यहां मिली थी TV की शगुन, शादी के 7 साल बाद दो महीने पहले ही मां बनी एक्ट्रेस

अनीता और रोहित की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
 

28

कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर, 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। शादी के 7 साल बाद अनीता और रोहित फरवरी, 2021 में पेरेंट्स बने हैं। 

38

अनीता ने 9 फरवरी, 2021 को बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी से ठीक पहले रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनके गालों पर Kiss करते दिख रहे थे। बता दें कि कपल ने बेटे का नाम आरव रखा है, जो कि अक्षय कुमार के बेटे का भी नाम है।

48

अनीता ने कुछ साल पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा था, "हमने बेबी के बारे में सोचा है। मैं नेचुरल और नॉर्मल तरीके से बेबी चाहती हूं। उम्मीद है, अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से रहा तो जल्दी हमारा बेबी हो सकता है।"

58

अनिता ने कहा था, "अभी मैं टीवी शोज में बिजी हूं और चाहती हूं कि जब मेरा बच्चा हो तो मैं काम से फ्री रहूं। प्रेग्नेंसी के दौरान मैं किसी तरह का हेक्टिक शेड्यूल नहीं चाहती। इसलिए जैसे ही मेरे शोज खत्म होंगे, मैं फैमिली बढ़ाने के बारे में सोचूंगी।"

68

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनाने वाली अनीता ने 'कभी सौतन कभी सहेली' (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

78

अनीता हसनंदानी ने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज, सिलसिले, कोई आप सा, दस कहानियां, जस्ट मैरिड, रागिनी एमएमएस 2 और हीरो प्रमुख हैं। 
 

88

बता दें कि अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories