'ये रिश्ता...' से टीवी की नागिन तक, घर में अपना मनपसंद खाना बनाना सीख रहीं ये एक्ट्रेस

Published : Apr 18, 2020, 12:17 PM ISTUpdated : Apr 18, 2020, 12:18 PM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। पहले इसे 21 दिनों के 14 अप्रैल तक लागू किया गया था, अब इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। ऐसे में इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कोई घर के काम कर रहा है तो कोई डांस सीख रहा है, तो वहीं कोई अपनी फेवरेट डिश बनाना सीख रहा है। ऐसे में उन टीवी सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों घर में अपनी मनपसंद पकवान बनाना सीख रहे हैं।

PREV
17
'ये रिश्ता...' से टीवी की नागिन तक, घर में अपना मनपसंद खाना बनाना सीख रहीं ये एक्ट्रेस

कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपनी घर की रसोई में गरमा गरम भटूरे तले थे। इसकी वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस से एक गलती हो गई थी कि उन्होंने भटूरे को पूड़ी बता दी थी, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

27

देबीना बनर्जी भी अपने किचिन में एक के बाद एक एक्सपेरीमेंट कर ही रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति गुरमीत चौधरी के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाए थे।

37

एरिका फर्नांडिस भी घर में रहते-रहते खाना बनाना सीख रही हैं। एरिका फर्नांडिस की फोटो से पता चल रहा है कि वो कुकिंग को लेकर कितनी सीरीयस हैं।
 

47

कुछ समय पहले ही किश्वर मर्चेंट भी अपने किचिन में खाना बनाती नजर आई थीं। लगता है कि कोरोना वायरस आउटब्रेक खत्म होते-होते किश्वर मर्चेंट एक शानदार शेफ बन जाएंगी।

57

मौनी रॉय ने अपने लिए ढेर सारा खाना बनाया। इसमें उन्होंने अपनी मनपसंद डिशेज बनाई है। लॉकडाउन में भी एक्ट्रेस अपनी सेहत पर काफी ध्यान दे रही हैं। 

67

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम भी घर पर खाना बनाना सीख रहे हैं। कुछ समय पहले ही शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ को कड़क चाय बनाकर पिलाई थी। इसी के साथ ही वो घर के काम भी करते नजर आए थे। 

77

टीवी की नागिन यानी की एक्ट्रसे सुरभि ज्योति की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसमें वो खाना बनाने से पहले सब्जियां काटती नजर आ रही थीं। अब सुरभि ज्योति बाहर जाकर तो खाना खा नहीं सकती हैं, ऐसे में उनको अपने हाथ का बना खाना ही खाना पड़ रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories