टेलीविजन डेस्क: टीवी के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली हिना खान आज एक जाना माना नाम हैं। बिग बॉस 11 के बाद से हिना की पॉपुलारिटी लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती है। टीवी से लेकर फिल्म और अब ओटीटी के जरिए वह दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। पर क्या आप जानते हैं, इस एक्ट्रेस पर 12 लाख की चोरी का आरोप भी लग चुका है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किसने और क्यों हिना खान पर ये आरोप लगाया था।