शादी के 28 दिन बाद मायके में हुआ रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस का वेडिंग रिसेप्शन

Published : Nov 10, 2019, 03:42 PM IST

मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमार 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के 28 दिन बाद मोहिना का वेडिंग रिसेप्शन मायके यानी रीवा में आयोजित किया गया। रिसेप्शन से जुड़ी कुछ फोटोज सामने आईं हैं। फोटो में मोहिना मांग में सिंदूर, हैवी नेकलेस, डार्क पिंक कलर का लहंगा, चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मोहिना, रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं हैं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। 

PREV
16
शादी के 28 दिन बाद मायके में हुआ रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस का वेडिंग रिसेप्शन
9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान मोहिना ने डार्क पिंक कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली पहनी थी।
26
रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की हैं जिन्होंने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया है और एक्टिंग वर्ल्ड में आईं।
36
मोहिना ने बताया कि लाइफ में जब नई चीजें होती हैं तो ये काफी रिफ्रेशिंग होता है। वे अच्छे से तैयार होती हैं। बहुत सारा खाना खाती हैं, पूजा करती है। उनके नए घर देहरादून यानी ससुराल में सभी लोग मसालेदार खाना खाते हैं। वे बहुत अच्छा फील कर रही हैं।
46
मोहिना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल काफी चेंज हो गई हैं। वे बताती हैं, हर दिन सुबह की शुरुआत एक नई दुल्हन की तैयार होकर करतीं हूं। मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करते हुए पहले ही बहुत कुछ जान लिया था। मैंने सेट पर एथनिक आउटफिट पहनना सीखा।
56
मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 (2012) में आई थीं। उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडीशन दिया था। बता दें, मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
66
मोहिना का नाम पहले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके ऑनस्क्रीन पति बने टीवी एक्टर ऋषि देव से जुड़ चुका है। खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories