Published : Nov 17, 2020, 01:04 PM ISTUpdated : Nov 22, 2020, 10:30 AM IST
मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित टीवी शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस बार का सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपने गेम से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, दिवाली (diwali) के मौके पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने काफी मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा चंद्रन और मोनालिसा घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो में रूबीना दिलाइक (rubina dilaik) और कविता कौशिक (kavita kaushik) मल्लिका शेरावत के गाने माय्या माय्या.. पर कातिलाना अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।