Published : Oct 06, 2020, 03:52 PM ISTUpdated : Oct 10, 2020, 10:12 AM IST
मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से दुनियाभर में लोग परेशान है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। हालांकि, भारत में सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। जहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है वहीं, टीवी शोज की शूटिंग भी मुंबई की अलग-अलग जगहों पर चल रही है। इसी बीच टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (shweta tiwari) की दुल्हन के रूप में फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वे जल्दी ही सात फेरे भी लेंगी।
हाल ही में श्वेता ने अपना 40वां बर्थडे मनाया था। अब उनकी हल्दी सेरेमनी की फोटोज सामने आई है। गालों पर हल्दी लगते ही श्वेता का चेहरा खिला-खिला नजर आया।
210
आप सोच रहे होंगे श्वेता क्या तीसरी बार शादी करने जा रही है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, श्वेता के टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन (mere dad ki dulhan ) में इन दिनों श्वेता और वरुण बडोला की शादी की सीक्वेंस चल रहा है।
310
रोका, बैचलरेट पार्टी और संगीत समारोह के बाद अब इस शो में दूल्हा-दुल्हन की हल्दी की रस्म होने वाली है। गुनीत का रोल निभा रहीं श्वेता येलो रंग की मोनोटोन साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने खूबसूरत फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी।
410
श्वेता येलो कलर की साड़ी, खुले बाल, माथे पर फूलों से बना टीका, नेकलेस और चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आई।
510
शूटिंग के दौरान अंबर (वरुण बडोला) प्लेन व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। हल्दी की रस्म में उनका पूरा परिवार और उनके दोस्त खूबसूरत दुल्हन गुनीत को हल्दी लगाएंगे, जिनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखरी हुई है।
610
बता दें कि शो मेरे डैड की दुल्हन में निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) अपने पापा अंबर शर्मा (वरुण बडोला) के लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने के मिशन पर थीं और अब उसे गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) के रूप में अपने पापा के लिए एक पार्टनर मिल गया है।
710
अब जबकि निया शर्मा, अंबर और गुनीत की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बनी हुई हैं, तो ऐसे में वो शादी की हर रस्म को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
810
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्वेता को कोरोना हो गया है। वे 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रही और अब शूटिंग पर लौट आई है।
910
श्वेता ने इस बीच अपना बर्थडे बेटी पलक तिवारी के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान मां-बेटी ने घर से बाहर निकलकर खूब एन्जॉय किया।
1010
बात श्वेता की रियल लाइफ की करें तो उन्होंने दो शादी की थी। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी नहीं चल पाई और वे दोनों ही पतियों से अलग हो गई। अब श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।