ये हैं टीवी की वो सेलेब्स, जिनके घर कोरोना काल के बीच गूंजी किलकारी, PHOTOS

Published : Jun 27, 2020, 09:42 AM IST

मुंबई. दुनिया में किसी भी शादीशुदा कपल के लिए सबसे बेहतरीन पल वो होता है जब वो माता-पिता बनते हैं। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम खुशियां भी फिकी पड़ जाती है। बच्चे के जन्म लेने के बाद मानो मां-बाप को दुनिया जहान की सारी खुशियां मिल गई हों। इस समय दुनिया जहां कोरोना महामारी से जूझ रही है और हजारों-लाखों की संख्या में लोग अपनी जानें गवां रहे हैं। ऐसे में इस दुखभरी घड़ी के बीच टीवी के कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनके घर खुशियां आई है। उन्होंने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है, तो आइए बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में:-

PREV
16
ये हैं टीवी की वो सेलेब्स, जिनके घर कोरोना काल के बीच गूंजी किलकारी, PHOTOS

एकता कौल और सुमीत व्यास

'मेरे अंगने में', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'रब से सोणा इश्क' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस एकता कौल ने 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे को दुनिया में आए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। एकता कौल की बेटे के साथ हसबैंड सुमीत व्यास ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस लाडले को प्यार करती नजर आई थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान सुमीत व्यास पत्नी का खाने पीने से लेकर सभी चीजों का काफी ख्याल रखा करते थे। बता दें, एकता और सुमीत की शादी 2018 में हुई थी। सुमीत ने एक्ट्रेस से दूसरी शादी की है और दोनों के बीच 7 साल का अंतर है। एक्टर ने पहली शादी शिवानी टंकसले से की थी। हालांकि, 2017 में इस कपल का तलाक हो गया था।

26

स्मृति खन्ना

टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही है' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना भी कोरोना काल में ही मां बनी हैं। उन्होंने 15 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था। पैरेंट्स बनने के बाद स्मृति और उनके पति गौतम गुप्ता काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में स्मृति को बेटी के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वो रोती हुई लाडली को चुप करती दिखी थीं।

36

डिम्पी गांगुली 

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट डिम्पी गांगुली ने 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। बता दें, वो कोरोना और लॉकडाउन के बीच दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले वो एक बेटी का मां थीं। गौरतलब है कि डिम्पी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 2010 में राहुल महाजन से की थी। हालांकि, इसके पांच साल बाद ही 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद डिम्पी ने रोहित रॉय से शादी की।

46

दीया चोपड़ा

‘ना आना इस देश लाडो’ जैसे टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस दीया चोपड़ा 6 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी हैं। कोरोना महामारी के बीच ही एक्ट्रेस ने बेटी का अपने अंगने में स्वागत किया। उन्होंने और उनके पति रिची मेहता ने बेटी का नाम सोफिया रखा है। बता दें कि दीया चोपड़ा और रिची मेहता पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। रिची और दीया ने 2016 में शादी की थी।

56

रुसलान मुमताज 

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम एक्टर रुसलान मुमताज की पत्नी निराली मेहता ने पहली बार माता-पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने 26 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के एक दिन बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल छोड़ने की सलाह दी थी। क्योंकि, उस समय कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे और पॉजिटिव मरीजों के लिए अस्पताल को तैयार करना था। 
 

66

सिखा सिंह 

टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस सिखा सिंह ने 16 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फरवरी में मालदीव ट्रिप पर अपने पायलट पति करण शाह के साथ गई थीं। इस दौरान दोनों ने सोच लिया था कि अगर उनके बेटी पैदा होती है तो वो उसका नाम अलायना सिंह शाह रखेंगे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories