काले रंग की बिकनी पहन क्लीवेज दिखाती नजर आई टीवी की गोपी बहू, फैंस बोले- अब तो सारी हदें पार कर दी

Published : Aug 27, 2021, 12:55 PM IST

टेलीविजन डेस्क : टीवी के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल निभाने वाली देवोलीना भट्टाचार्यजी (Devoleena Bhattacharjee) इन दिनों अपने हॉट अवतार के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कभी पल्लू से अपना सिर ढकने वाली गोपी बहू इन दिनों बिकनी में फोटोशूट करा रही है। हाल ही में उन्होंने काले रंग की बिकनी पहनकर अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही है, लेकिन यह क्या फैंस को उनकी यह फोटो देख उन्हें एक बार फिर ट्रोल करने का एक बार फिर मौका मिल गया। एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि अब तो सारी हदें पार कर दी है गोपी बहू... आइए आपको भी दिखाते हैं टीवी की बहुरानी का यह कातिलाना अंदाज...

PREV
18
काले रंग की बिकनी पहन क्लीवेज दिखाती नजर आई टीवी की गोपी बहू, फैंस बोले- अब तो सारी हदें पार कर दी

देवोलीना भट्टाचार्यजी ने शुक्रवार को अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल के किनारे इंजॉय करती नजर आ रही हैं। आंखों में काला चश्मा और काले रंग की बिकनी पहने गोपी बहू एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रही है।

28

बता दें कि देवोलीना ने पिछले रविवार को ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह इस समय नासिक के एक रिसॉर्ट में अपनी छुट्टियां इंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

38

हालांकि, देवोलीना का यह हॉट अंदाज देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा और उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा कि 'तूने तो हद पार कर दी गोपी बहू।' तो वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'गोपी बहू जिसके सिर से पल्लू नहीं हटता था वह अब इस अवतार में नजर आ रही है।'
 

48

देवोलीना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, 1 घंटे के अंदर ही हजारों यूजर्स इसपर लाइक कर चुके हैं। कोई उनके हॉट लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी जमकर टांग खिचाई कर रहा है। 

58

बता दें कि, साथ निभाना साथिया ऑफ एयर होने के बाद गोपी बहू इन दिनों डिफरेंट लुक में नजर आती हैं। अपना वेट कम करने से लेकर, वो अपने लुक्स तक में काफी बदलाव कर रही है। 

68

हाल ही में उन्होंने अपना बिकनी में एक डांस का वीडियो भी शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह पीले रंग की बिकनी पहन कर डांस करती नजर आ रही थी।

78

देवोलीना ने 2011 में टीवी में 'संवारे सबके सपने प्रीतो' सीरियल से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में भी पार्टिसिपेट किया था। उन्हें साथ निभाना साथिया में पुरानी गोपी बहू के हटने के बाद यह किरदार मिला था। जिसके चलते वह छोटे पर्दे की फेमस बहू बन गई थी।

88

फिलहाल वो टीवी इंडस्ट्री से दूर है और अपने मॉडलिंग करियर और अपने लुक्स पर फोकस कर रही है। सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories