मुंबई. टीवी शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। काफी कम वक्त में ही इस शो ने दर्शकों के बीच में एक खास जगह बना ली है। आज फैंस इस शो से जुड़ी हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय में TRP की रेस में भी ये सबसे आगे है। इस शो का हर कलाकार अपने आप में बेहद खास है। इस शो में काव्या का निगेटिव किरदार निभा रही मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों घर-घर में पॉपुलर है। वैसे आपको बता दें कि दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए शो की स्टारकास्ट को शानदार फीस भी दी जाती है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार शो में काम करने के लिए ये स्टार्स एक एपीसोड का कितना चार्ज करते है आइए आपको बताते हैं।
शो में अनुपमा का रोल रूपाली गांगुली प्ले कर रही है। वहीं, उनके पति यानी वनराज शाह का किरदार सुधांशु पांडे निभा रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा इस सीरियल में काव्या अनिरुद्ध गांधी का किरदार निभा हैं। उन्हें वनराज के लव इंटरेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।
212
अनुपमा के रोल में नजर आ रहीं रूपाली गांगुली ने इस भूमिका को इतनी खूबसूरती से निभाया है हर कोई उनका फैन बन गया है। अनपढ़ होने के बावजूद अनुपमा ने एक अच्छी मां, पत्नी और बहू के रूप में अपने परिवार को बखूबी संभाला है। बता दें कि उन्हें हर एपिसोड के लिए 60 हजार रुपए दिए जाते हैं।
312
सुधांशु पांडे शो में वनराज शाह का किरदार निभाते हैं जोकि अनुपमा के पति है। सुधांशु को इस सीरियल के एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए दिए जाते हैं।
412
मदालसा शर्मा इस सीरियल में काव्या के किरदार में नजर आती हैं। सीरियल में मदालसा वनराज की लव इंटरेस्ट का रोल अदा करती हैं। उन्हें एक एपिसोड के लिए 30 हजार रुपए मिलते हैं।
512
अनुपमा में निधि शाह किंजल की भूमिका अदा कर रही हैं। निधि के किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल के एपिसोड के लिए 32 हजार रुपए दिए जाते हैं।
612
तसनीम शेख इस सीरियल में राखी दवे का किरदार निभा रही हैं। राखी दवे किंजल की मां और अनुपमा-वनराज की समधन है। तसनीम के इस किरदार में कई शेड्स हैं। उनको एक एपिसोड के लिए 26 हजार रुपए मिलते है।
712
आशीष मेहरोत्रा वनराज और अनुपमा के बड़े बेटे परितोष शाह का रोल निभा रहे हैं। एक एपिसोड के लिए आशीष को 33 हजार रुपए मिलते है।
812
पारस कलनावत इस सीरियल में समर का रोल अदा करते हैं। समर, अनुपमा और वनराज का छोटा बेटा है। उनको एक एपिसोड के लिए 35 हजार रुपए मिलते हैं।
912
अंगा भोसले इस सीरियल में समर की लव इंटरेस्ट का रोल निभा रही हैं। एक एपिसोड के लिए अंगा को 26 हजार रुपए मिलते हैं।
1012
जसवीर कौर काफी दिनों से इस सीरियल में नजर नहीं आई है। इस सीरियल के एपिसोड के लिए उन्हें 25 हजार मिलते हैं।
1112
वनराज की मां और अनुपमा की सास लीला शाह का रोल अदा करने वाली अल्पना बुच को एक एपिसोड के लिए 27 हजार मिलते है।
1212
रुशद राणा ने अनुपमा में काव्या के पति का रोल अदा किया है। एक एपिसोड के लिए उन्हें मेकर्स 26 हजार रुपए देते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।