35 साल से गुमनाम जिंदगी बसर कर रही महाभारत की 63 साल की कुंती, कभी बिकिनी पहन मचाई थी खलबली

Published : May 27, 2021, 10:15 AM IST

मुंबई. बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत (Mahabharat) ने अपने दौर में वो सफलता हासिल की जो अभी तक किसी भी सीरियल को नहीं मिल पाई। महाभारत ने टीवी पर तहलका मचाया था और दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी। इस शो ने कई कलाकारों को स्‍टार बना दिया था। चोपड़ा की महाभारत में लंबी-चौड़ी स्‍टार कास्‍ट थी, इनमें से कई स्टार्स अब गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं। इन्हीं में से एक है महाभारत में कुंती (Kunti) का रोल प्ले करने वाली 63 साल की नाजनीन (Nazneen)। नाजनीन ने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। वह करीब 35 साल से गुमनामी की जिंदगी बसर कर रही है। वे लंबे समय से न ही किसी फिल्म और न ही किसी टीवी शो में नजर आईं।  

PREV
18
35 साल से गुमनाम जिंदगी बसर कर रही महाभारत की 63 साल की कुंती, कभी बिकिनी पहन मचाई थी खलबली

नाजनीन एक वक्त लाइमलाइट में थीं। एक्टिंग के अलावा वे अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी फेमस थीं। उन दिनों वे इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शामिल थी। 70-80 के दशक में उन्होंने स्क्रीन पर बिकिनी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

28

नाजनीन, नीतू सिंह की सबसे करीबी फ्रेंड में से थीं। बता दें कि दोनों की स्कूलिंग भी साथ ही हुई थी। 

38

डायरेक्टर सत्येन बोस के असिस्टेंट से एक पार्टी में मिलने के बाद उनको फिल्म सारेगामापा में कास्ट किया गया था। ये फिल्म 1972 में आई थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आईं।

48

उन्होंने बहुत कम फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। उन्हें ज्यादातर एक्टर-एक्ट्रेस की बहन के रोल ही ऑफर होते थे। इसी बात से वे काफी दुखी रहती थीं और उन्होंने ऑफर ठुकराना भी शुरू कर दिए थे।

58

फिल्म 'चलते चलते'(1976) में उनके बिकिनी सीन्स ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी इसलिए पहनी थी क्योंकि वो बताना चाहती थीं कि वो सिर्फ बहन के रोल के लिए नहीं बनी हैं। लेकिन ये फिल्म भी हीरो विशाल आनंद की वजह से हिट हुई।

68

वे एक्ट्रेस नहीं बल्कि एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। उनकी मां को लगता था कि फ्लाइट उनके लिए सेफ नहीं है इसलिए जब उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला तो उन्होंने इसी में करियर बना लिया। डायरेक्टर्स का कहना था कि नाजनीन, जया बच्चन की तरह लगती हैं। इसलिए उन्हें कुछ फिल्मों में जया की बहन का रोल भी मिला।

78

उन्होंने कुछ 'B' ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। इससे उनकी इमेज थोड़ी खराब हो गई थी। उनका करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने सिर्फ 22 फिल्में ही कीं। 'चलते-चलते' उनकी हिट फिल्‍मों में से एक हैं।

88

उन्होंने पंडित और पठान, हैवान, कोरा कागज, फौजी, निर्दोष, दो उस्ताद, खुदा कसम, वक्त की दीवार, बिन फेरे हम तेरे, ओ बेवफा, आदमखोर जैसी फिल्मों में काम किया।

Recommended Stories