7 साल बाद इस टीवी शो में नजर आएगी 'सात फेरे' की 'सलोनी', पहले शो में इस खास वजह से मिला था रोल

मुंबई. कोरोना का असर अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में इस महामारी से लोग दहशत में है। हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया सरकार ने शुरू की है। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर या फिर आवश्यकता के हिसाब से निकल रहे हैं। इसी बीच कुछ सेलेब्स काम पर लौट आए हैं और कुछ टीवी स्टार्स ने तो शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच खबर है कि 24 अगस्त से स्टार प्लस पर नया शो शादी मुबारक शुरू होने वाला है। शो का पहला प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इसमें राजश्री ठाकुर के अपोजिट मानव गोहिल हैं। इस शो से जुड़े कुछ एक्पीरियंस भी उन्होंने शेयर किए थे।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 12:00 PM IST / Updated: Aug 20 2020, 10:15 AM IST

19
7 साल बाद इस टीवी शो में नजर आएगी 'सात फेरे' की 'सलोनी', पहले शो में इस खास वजह से मिला था रोल

आपको राजश्री ठाकुर याद है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ये राजश्री ठाकुर। राजश्री टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो सात फेरे: सलोना का सफर में नजर आई थी। उन्होंने शो में सलोनी का किरदार निभाया था।

29

राजश्री, सलोनी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गई थी। ये शो एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसका रंग सांवला था और उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। राजश्री को यह रोल भी इसी वजह से ऑफर हुआ था क्योंकि उनका रंग भी सांवला ही था।

39

राजश्री ने अपने नए शो के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था। ये सीरियल एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा है और इसके निर्माता शशि-सुमीत मित्तल है।

49

राजश्री ने सीरियल की कहानी की बारे में बताते हुए कहा- ये कहानी है एक ऐसी औरत की है जो अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देना चाहती है। एक सीधी-सादी औरत है जो अपनी गृहस्थी में व्यस्त है। अपने अस्तित्व के बारे में उसे कुछ लेना देना नहीं है, वो अपने परिवार, अपने बच्चे और अपने पति में खुश है। एक दिन अचानक ऐसा कुछ हो जाता है जब उसे महसूस होता है कि अपना वजूद भी होना चाहिए।

59

उन्होंने कहा- मेरा कैरेक्टर जो है वो राजस्थानी औरत का है जो साड़ी में ही नजर आएगी। बहुत ही छोटे से गांव में पली बढ़ी है। उसके विचार बहुत सादे हैं, उसका पहनावा भी बहुत सादा है। प्रीति नाम है इस कैरेक्टर का। 

69

राजश्री 2013 में सीरियल 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' में महारानी जयवंता बाई के किरदार में आखिरी बार नजर आई थी। 

79

बता दें कि उन्होंने 2007 में अपने चाइल्डहुट फ्रेंड संजोत वैद्य से शादी की थी और 10 साल बाद मां बनी थी। उन्होंने 2 अगस्त 2017 को बेटी को जन्म दिया है।

89

इंडस्ट्री में आने से पहले वो रेडियो स्टेशन में बतौर मराठी न्यूज रीडर काम करती थीं। उन्होंने एक इंडो फ्रेंच फिल्म की थी। वह फिल्म सीरियल के राइटर के दोस्त ने देखी थी। इस दौरान सलोनी के रोल के लिए उन्होंने मेरा नाम सुझाया था। इसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए कॉल आया। लेकिन मैं डेली सोप करना ही नहीं चाहती थी। 

99

उस वक्त जैसे डेली सोप आते थे उन्हें देख कर लगता था कि डेली सोप नहीं करना। लेकिन बाद में मैं ऑडिशन के लिए गई। वहीं, जब मैंने सात फेरे का कॉन्सेप्ट सुना तो लगा कि मुझे ये करना चाहिए। राजश्री बताती हैं कि उन्होंने कभी एक्टिंग की क्लास नहीं ली। लेकिन कॉलेज टाइम में थिएटर में एक्ट किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos