विदेश में फंसी इस एक्टर की पत्नी और बेटी, खुद अटका है इस जगह, बोला ये बहुत डराने वाला है लेकिन..

Published : Apr 05, 2020, 05:38 PM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 10:07 PM IST

मुंबई. देश इस वक्त सबसे ज्यादा नाजुक स्थिति में है। कोरोना की वजह से पूरे देश में दहशत का माहौल है। पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहकर कोरोना को हराने की कोशिश में जुटे है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में रहकर टाइम स्पेंट कर रहे हैं। इसी बीच कई लोग ऐसे भी हैं कि जो लॉकडाउन के समय में विदेश में थे तो वो वहीं रह गए हैं।

PREV
17
विदेश में फंसी इस एक्टर की पत्नी और बेटी, खुद अटका है इस जगह, बोला ये बहुत डराने वाला है लेकिन..
कई सेलेब्स भी इस वक्त विदेश में है और वहीं से वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि सभी अपने घर में रहे और सुरक्षित रहे।
27
इसी बीच खबर है कि विंदू दारा सिंह इस समय पंजाब में अकेले फंसे हुए हैं, तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी इस समय रूस में हैं।
37
एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट से बात करते हुए विंदू ने बताया कि उनकी पत्नी डीना बेटी के साथ छुट्टियां मनाने रूस गई हुई थीं। वहां पर लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से दोनों वहीं हैं।
47
विंदू किसी काम से पंजाब गए हुए थे। वो काम खत्म करके मुंबई जाने वाले थे तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई इसलिए उन्होंने वहीं रुकने का फैसला कर लिया।
57
विंदू ने रूस के हालातों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया विंदू ने बताया- यह असहाय होने वाली स्थिति है। मेरी पत्नी अक्सर रूस अपनी फैमिली से मिलने जाती है। बेटी भी साथ में होती है। वे लोग गए तो मैंने सोचा कि पंजाब में काम निपटा लूं। लॉकडाउन अनाउंस होने के बाद मैं भी अपने भाई के घर पर बंद हूं। मेरी बीवी और बेटी रशिया में फंसे हैं।
67
उन्होंने बताया- वहां काफी स्ट्रिक्ट माहौल है। सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। 1 मिनट भी बाहर जाने पर तगड़ा फाइन लगाया जा रहा है। यह काफी डरावना है लेकिन हमें नियम तो मानने हैं।
77
वैसे आपको बता दें कि विंदू दारा सिंह की पत्नी ही नहीं बल्कि और भी कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो इस समय विदेशों में फंसे हुए हैं। इनमें सिंगर सोनू निगम दुबई में, सिंगर मोनाली ठाकुर स्विट्जरलैंड में हैं। वहीं ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस अदिति भाटिया लॉस एंजिल्स में फंसी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories