Published : Jan 02, 2023, 08:01 AM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में काम चुकी चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) ने हाल ही में मुंबई में अपना खुद का आलीशान घर खरीदा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रुहानिका की उम्र महज 15 साल ही है। उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की फोटोज पोस्ट कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की। फोटोज शेयर करते हुए लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है। आपको बता दें कि शो ये है मोहब्बतें में रुहानिका ने दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का रोल प्ले किया था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम रुही था, जिसे घर-घर में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। नीचे देखें रुहानिका धवन द्वारा शेयर उनके घर की कुछ फोटोज...
आपको बता दें कि रुहानिका धवन अब 15 साल की हो गई है और उन्होंने खुद की कमाई से मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। हालांकि, यह घर उन्होंने कितना में लिया इसका कीमत सामने नहीं आई है।
26
रुहानिका धवन ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की है उसमें वह अपने हाथों में अपने ड्रीम होम की चाबी लिए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर अपना घर खरीदने की अलग ही खुशी नजर आ रही है।
36
रुहानिका धवन ने फोटोज शेयर कर लिखा- वाहेगुरु और पेरेंट्स की दुआओं के साथ मैं सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। ये एक नई शुरुआत, मेरा दिल काफी उत्साहित है। मैंने एक बड़े सपने को पूरा कर लिया है- खुद के पैसों से घर खरीदने का सपना।
46
रुहानिका धवन ने आगे लिखा- मेरे पेरेंट्स की मदद और गाइडेंस के बिना मैं इसे कभी पा नहीं सकती थी। मैं अपनी मां का जिक्र करना चाहती हूं, जो एक जादूगर हैं। वह एक देसी मां हैं, जो पाई-पाई बचाती हैं और बाद में उसे डबल भी कर देती हैं। सिर्फ भगवान और वही जानती हैं कि उन्होंने ऐसा कैसे किया।
56
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा- मेरे लिए कोई रोक-टोक नहीं है, ये तो शुरुआत है। मैं इससे भी बड़ा सपना देख रही हूं और इसे पूरा करने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगी।
66
आपको बता दें कि रुहानिका धवन में फिल्म जय हो और घायल वन्स अगेन में काम किया है। वहीं, उन्होंने टीवी सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, मेरे साई, मिसेज कौशिश की पांच बहुएं में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।