हनीमून पर रोमांटिक हुआ 'पवित्र रिश्ता' का एक्टर, वाइन गिलास थामे पत्नी के साथ किया लिपलॉक

Published : Feb 11, 2020, 01:01 PM IST

मुंबई. 'ये हैं मोहब्बतें' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने 31 जनवरी को लाइफ टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अब अनुराग पत्नी के साथ हनीमून पर मलेशिया गए हुए हैं। इस दौरान की उन्होंने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। 

PREV
18
हनीमून पर रोमांटिक हुआ 'पवित्र रिश्ता' का एक्टर, वाइन गिलास थामे पत्नी के साथ किया लिपलॉक
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में अनुराग शर्मा पत्नी के साथ लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों ने हाथ में वाइन का गिलास थामा हुआ है। फोटो में दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।
28
बता दें, 11 दिन पहले यानी 31 जनवरी को अनुराग और नंदिनी ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देख इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। उनके लिए ये किसी सपने को पूरा होने जैसा ही था।
38
अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को पिछले आठ साल से डेट कर रहे हैं। दोनों 2012 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इनकी पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी।
48
अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई बाते कही थीं।
58
अनुराग ने उस रोमांटिक वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी से पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था कि जब उन्होंने नंदिनी को पहली बार देखा था तो उन्हें उनसे प्यार हो गया था।
68
वहीं, अगर अनुराग के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर को ये हैं मोहब्बतें से नेम और फेम दोनों ही मिला। इस शो में उनका किरदार निगेटिव था। इसमें उनके किरदार का नाम परम था। वो रमन भल्ला की बहन सिम्मी भल्ला के पति बने थे।
78
वाइन की बोतल थामे दिखे दोनों पति-पत्नी।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories