मां बाप के खिलाफ जाकर टीवी एक्ट्रेस ने की ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 5 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड गगन के साथ सात फेरे लिए। हालांकि, दिव्या ने ये शादी पेरेंट्स के खिलाफ जाकर की। बता दें कि दिव्या और गगन पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक रिलेशलशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। चार पहले दोनों ने सगाई की थी। दिव्या और गगन ने मुंबई के गुरुद्वारे में फैमिली की गैरमौजूदगी में ही शादी की। उनकी शादी में सिर्फ कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2019 12:16 PM IST / Updated: Dec 26 2019, 09:50 AM IST

15
मां बाप के खिलाफ जाकर टीवी एक्ट्रेस ने की ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 5 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा- हम दोनों सिंपल वेडिंग चाहते थे, जिसमें ज्यादा ताम-झाम ना हो, इसलिए हमने अपने स्पेशल सेलिब्रेशन में सिर्फ करीबी दोस्तों को ही बुलाया।
25
दिव्या ने कहा कि हालांकि हमने शादी से जुड़ी सारी रस्मों को निभाया। शादी में मेहंदी, हल्दी और चूड़ा सेरेमनी हुई। शादी में उनके परिवार वाले शामिल नहीं हुए थे। दरअसल, दिव्या और गगन दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसकी वजह से दोनों के परिवारवाले शादी के खिलाफ थे।
35
दिव्या और गगन ने 4 साल पहले सगाई की थी। दोनों चार तक शादी करने के लिए मां-बाप को मनाते रहे लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला लिया।
45
दिव्या ने इंटरव्यू में कहा- शादी में मैं काफी इमोशनल थी, क्योंकि हमारी फैमिली से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ। मैंने हमेशा एक ग्रैंड वेडिंग का सपना देखा था, लेकिन हमारे परिवार वाले हमारी शादी के फैसले से सहमत नहीं थे। इस वजह से हमें सिंपल तरीके से ही शादी करनी पड़ी।
55
बता दें कि दिव्या के हसबैंड गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखते हैं। वो प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं। वहीं, दिव्या कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, जीत गई तो पिया मोरे, संस्कार शामिल हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos