पति के साथ रोमांटिक दिखी 'ये रिश्ता क्या.. ' की एक्ट्रेस, इस खास मौके पर बताया प्यार का मतलब

Published : Feb 15, 2020, 03:10 PM ISTUpdated : Feb 20, 2020, 10:39 AM IST

मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी की शादी को करीब 4 महीने हो चुके हैं। मोहिना इन दिनों टीवी सीरियल्स से दूर अपने ससुराल में शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में मोहिना ने सोशल मीडिया पर वेलेन्टाइन डे के दिन प्यार का असली मतलब फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर प्यार के अलग-अलग मतलब को बताया। उन्होंने ये भी बताया कि प्यार को कैसे और मजबूत बनाया जा सकता है। 

PREV
17
पति के साथ रोमांटिक दिखी 'ये रिश्ता क्या.. ' की एक्ट्रेस, इस खास मौके पर बताया प्यार का मतलब
मोहिना ने पति सुयश रावत के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर बताया कि प्यार का मतलब क्या होता है। उन्होंने बताया कि प्यार में हमेशा एफर्ट्स लगाने पड़ते है। तभी प्यार की बगिया हरी-भरी दिखेगी।
27
मोहिना ने एक मैसेज में बताया कि प्यार में एक दूसरे को माफी देकर भी आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने प्यार को केयर भी बताया। मोहिना का मानना है कि प्यार में अनकही बातों को भी समझना चाहिए। वे मानती है कि प्यार में ईमानदारी बहुत जरूरी है।
37
मोहिना की एक फोटो सामने है, जिसमें वे पति के साथ किसी शादी में नजर आ रही हैं। इस दौरान पिच कलर साड़ी में मोहिना रोमांटिक अंदाज में पति सुयश रावत के साथ नजर आ रही है।। बता दें कि मोहिना सिंह और सुयश रावत की शादी 14 अक्टूबर, 2019 को हुई थी।
47
मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने 8 फरवरी, 2019 को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट सगाई की थी।
57
अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। एक्ट्रेस की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी।
67
रीवा की रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करने वाली मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
77
बता दें कि मोहिना और सुयश की शादी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, बाबा रामदेव समेत टीवी के कई सितारे शामिल हुए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories