उज्जैन. वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अगर बर्थ डेट (मूलांक) को ध्यान में रखकर उससे संबंधित दिशा में वास्तु की एक-एक चीज़ रखी जाए तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी किस्मत चमक सकती है बल्कि धन लाभ भी हो सकता है। कैसे निकालें मूलांक?
इसके लिए आपको अपनी जन्म तारीख को सिंगल डिजीट में निकलना होगा, यानी अगर आपकी जन्म तारीख 12 हैं तो आपका मूलांक होगा 1+2= 3, यदि आपकी जन्म तारीख 29 है तो आपका मूलांक होगा 2+9=11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंकों को फिर से आपस में जोड़ दे 1+1=2 आगे जानिए बर्थ डेट के अनुसार वास्तु उपाय...
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों की शुभ दिशा पूर्व और संबंधित ग्रह सूर्य है। इस अंक वाले व्यक्ति को पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए।
29
मूलांक 2
उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित ग्रह चंद्रमा है। मूलांक 2 वाले लोगों को इस दिशा में सफेद रंग का कोई शोपीस रखना चाहिए।
39
मूलांक 3
बृहस्पति से संबंधित दिशा उत्तर-पूर्व है। 3 मूलांक वाले लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए।
49
मूलांक 4
दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्वामी राहु है। 4 मूलांक के लोगों को इस दिशा में कांच की कोई वस्तु रखनी चाहिए।
59
मूलांक 5
उत्तर दिशा का स्वामी बुध ग्रह है। जिनका मूलांक 5 हो वो अपने घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी या कुबेरजी की मूर्ति लगाएं।
69
मूलांक 6
शुक्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से है। जिन लोगों का मूलांक 6 हो वे इस दिशा में मोर पंख रखें।
79
मूलांक 7
जिनका मूलांक 7 है, वे उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखें। इस दिशा का स्वामी बृहस्पति हैं।
89
मूलांक 8
जिन लोगों का मूलांक 8 हो, वे अपने घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्टल रखें। ये दिशा शनि ग्रह से संबंधित है।
99
मूलांक 9
जिनका मूलांक 9 हो वे घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखें। ये दिशा मंगल ग्रह से संबंधित है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi