उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस महीने के रविवार को सप्तमी तिथि का योग बनता है, उसे भानु सप्तमी कहते हैं। इस बार ये योग 4 अप्रैल को बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने और कुछ खास चीजों का दान करने से आपकी लाइफ की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। ये हैं वो उपाय…
मेष- जरूरतमंदों को पानी, तरबूत, अन्न और छाते का दान करें।
212
वृष- इस दिन तांबे के लोटे में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल और चीनी का दान करें।
312
मिथुन- जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल दान करें।
412
कर्क- गरीबों को चावल-मिश्री और तिल का दान दें। गाय को रोटी खिलाएं।
512
सिंह- तिल, गुड़, गेहूं का दान करें। जरूरतमंदों बच्चों को पुस्तक, पेन आदि पढ़ाई की चीजों का दान करें।
612
कन्या- पानी में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।
712
तुला- किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद चंदन, दूध और चावल का दान करें।
812
वृश्चिक- किसी मंदिर में तांबे के बर्तन का दान करें। गरीबों को कंबल, चावल व खिचड़ी दान करें।
912
धनु- पानी में हल्दी, केसर, पीले फूल तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चने की दाल और हल्दी का दान करें।
1012
मकर- तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल के तेल का दान आवश्यक है।
1112
कुंभ- तेल और तिल का दान दें। साथ ही शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।
1212
मीन- हल्दी, केसर, पीले फूल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi