दूर करना चाहते हैं दुर्भाग्य तो सावन में घर लाएं इन 4 में से कोई भी 1 चीज

Published : Jul 10, 2020, 04:34 PM IST

उज्जैन. इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है क्योंकि इसमें भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। इसलिए अगर सावन मास में कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं तो महादेव की कृपा हम पर बनी रहती है और दुर्भाग्य भी दूर रहता है। सावन में कौन-सी चीजें घर लानी चाहिए, जानिए...

PREV
14
दूर करना चाहते हैं दुर्भाग्य तो सावन में घर लाएं इन 4 में से कोई भी 1 चीज

1. पारद शिवलिंग
पारद शिवलिंग की पूजा घर में रोज की जाए तो सभी प्रकार के दोष जैसे- पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। सावन में पारद शिवलिंग को घर के पूजा स्थान पर स्थापित करना चाहिए।
 

24

2. एक मुखी रुद्राक्ष
शिवपुराण के अनुसार, 1 मुखी रुद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का ही रूप है। इसे गले में धारण करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। अगर इस रुद्राक्ष की पूजा करके धन स्थान यानी तिजोरी में ऱखा जाए तो धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

34

3. गर्भगौरी रुद्राक्ष
जिन लोगों को संतान नहीं है, वे यदि सावन मास में गर्भगौरी रुद्राक्ष की स्थापना अपने पूजा स्थान पर कर, रोज उसकी पूजा करें तो उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
 

44

3. महामृत्युंजय यंत्र
जिस घर में महामृत्युंजय यंत्र की पूजा रोज होती है, वहां किसी तरह की परेशानियां नहीं होती। सावन के पवित्र महीने में अगर महामृत्युजंय यंत्र लाकर अपने पूजा स्थान पर स्थापित कर रोज उसकी पूजा की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 

Recommended Stories