उपाय: इन पेड़-पौधों के सामने दीपक लगाने से दूर हो सकते हैं ग्रहों के दोष और परेशानियां

Published : May 30, 2021, 11:10 AM ISTUpdated : May 30, 2021, 11:13 AM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य और दैनिक पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में दीपक अवश्य जलाया जाता है। हमारे धर्म ग्रंथों में पेड़-पौधे के नीचे दीपक लगाने की परंपरा भी है। इसका धार्मिक महत्व भी है और ज्योतिषीय भी। कुछ खास पेड़-पौधे के सामने दीपक जलाने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

PREV
15
उपाय: इन पेड़-पौधों के सामने दीपक लगाने से दूर हो सकते हैं ग्रहों के दोष और परेशानियां

तुलसी
धर्म शास्त्रों में तुलसी के पौधे के नीचे शाम को दीपक जलाने का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से को उस स्थान विशेष पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ज्यादातर लोग तुलसी में ऐसे ही दीपक प्रज्वलित कर देते हैं लेकिन तुलसी में दीपक प्रज्वलित करते हुए उसे चावल का आसन देना चाहिए और रोज शाम को दीपक जलाना चाहिए।
 

25

केला
प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पतिदेव की कृपा बनी रहती है। यदि आप भी केले के वृक्ष में तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शुद्ध घी का दीपक ही प्रज्वलित करना चाहिए।
 

35

पीपल
शनिवार को पीपल के नीचे दीपक हमेशा या तो सूर्यास्त के बाद या फिर सूर्योदय से पहले जलाना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक अमावस्या को रात्रि में पीपल के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में खुशहाली आती है। मान्यता है कि यदि नियमित रूप से लगातार 41 दिनों तक पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित किया जाए तो सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
 

45

आंवला
धर्म ग्रथों में आंवला को भी पूजनीय वृक्ष बताया गया है। रोज शाम को इसके नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी समस्याओं का निदान होता है।
 

55

शमी
ये पेड़ शनिदेव से संबंधित है। शनि दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शमी वृक्ष के नीचे रोज दीपक जलाना चाहिए। रोज दीपक न लगा पाएं तो प्रत्येक शनिवार को ऐसा करना चाहिए।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories