चैत्र नवरात्रि: 13 से 21 अप्रैल तक करें राशि अनुसार ये उपाय, बच सकते हैं हर परेशानी से

Published : Apr 13, 2021, 10:53 AM ISTUpdated : Apr 13, 2021, 10:55 AM IST

उज्जैन. आज (13 अप्रैल, मंगलवार) से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुका है, जो 21 अप्रैल तक रहेगी। इन 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इन 9 दिनों में अगर राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो आपकी परेशानियां का अंत हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं…

PREV
112
चैत्र नवरात्रि: 13 से 21 अप्रैल तक करें राशि अनुसार ये उपाय, बच सकते हैं हर परेशानी से

मेष
इस राशि के लोगों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए. इस दिन मेष राशि के लोगों को मां की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

212

वृष
इस राशि के लोगों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता महागौरी की उपासना करनी चाहिए। ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है।

312

मिथुन
इस राशि के लोगों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। साथ ही तारा कवच का पाठ करना चाहिए

412

कर्क
इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा उपासना करनी चाहिए. कर्क राशि के लोगों को लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

512

सिंह
इस राशि के लोगों को मां कूष्मांडा की साधना करनी चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए दुर्गा मंत्रों की कम से कम 5 मालाओं का जाप करें।

612

कन्या
इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। माता विद्या से जुड़ी सभी परेशानियां दूर करके विद्यार्थियों को सफलता प्रदान करती है।

712

तुला
इस राशि के लोगों को देवी महागौरी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। साथ ही मां काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना चाहिए।

812

वृश्चिक
इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है।

912

धनु
इस राशि के लोगों को मां चंद्राघंटा की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके मन के सारे भय और परेशानियां दूर होती हैं।

1012

मकर
इस राशि के लोगों को देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। साथ ही नर्वाण मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से इन्हें जीवन में कभी किसी वस्तु का अभाव नहीं होगा।

1112

कुंभ
इस राशि वाले व्यक्तियों को मां कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। साथ ही देवी कवच का पाठ करें।

 

1212

मीन
इस राशि वालों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। साथ ही हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्र का जप करना चाहिए।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories