उज्जैन. मूंगा समुद्र में पाई जानी वाली एक वनस्पति है, जिसे मंगल का रत्न माना जाता है। जिन लोगों की कुण्डली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में हो, उसे मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा एक ऐसा रत्न है। जिसे धारण करने से अनेको प्रकार के लाभ प्राप्त होते है। यह रत्न लाल रंग का होता है। मंगल भूमि, मकान, भवन-निर्माण से संबंधित, पुलिस, सेना, प्रशासन क्षमता आदि का कारक होता है।
1. इस रत्न को सोने,चांदी या तांबे में पहनने से बच्चों को नजर नहीं लगती एंव भूत-प्रेत व बाहरी हवा का भय खत्म हो जाता है।
27
2. मूंगा धारण करने से साहस व आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को मूंगा पहनने से अत्यन्त लाभ होता है।
37
3. उदासी व मानसिक अवसाद पर काबू पाने के लिए मूंगा रत्न अवश्य धारण करना चाहिए।
47
4. पुलिस, आर्मी, डाक्टर, प्रापर्टी का काम करने वाले, हथियार निर्माण करने वाले, सर्जन, कम्प्यूटर साप्टवेयर व हार्डवेयर इन्जीनियर आदि लोगों को मूंगा पहनने से विशेष लाभ होता है।
57
5. अगर किसी बच्चे को आलस्य बहुत सता रहा है तो उसे मूंगा पहनाने से उसका आलस्य दूर भाग जाता है।
67
6. किसी व्यक्ति को रक्त से सम्बन्धित कोई दिक्कत है तो उसे मूंगा पहनने से फायदा मिलता है।
77
7. मिर्गी तथा पीलिया रोगियों के लिए मूंगा पहनना अत्यन्त हितकारी साबित होता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi