Published : Jul 20, 2021, 08:57 AM ISTUpdated : Jul 20, 2021, 11:12 AM IST
उज्जैन. आज (20 जुलाई, मंगलवार) आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों के लिए विश्राम करने पाताल लोक चले जाते हैं। इसके बाद 4 महीनों तक मांगलिक कार्यों पर भी रोक लग जाती है। उज्जैन के ज्योतिषचार्य पं. प्रफुल्ल भटट के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
मेष राशि
देवशयनी एकादशी पर सरसों के तेल का दान करें, साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।
212
वृषभ राशि
गौशाला में हरा चारा दान करें और ॐ संकर्षणाय नम: मंत्र का जाप करें।
312
मिथुन राशि
उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें और ॐ अं प्रद्युम्नाय नम: मंत्र का जाप करें।
412
कर्क राशि
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं और ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: मंत्र का जाप करें।
512
सिंह राशि
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढाएं और ॐ नारायणाय नम: मंत्र का जाप करें।
612
कन्या राशि
पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।
712
तुला राशि
गरीब कन्याओं को दूध-दही का दान करें और ॐ नमो नारायण श्री मन नारायण नारायण हरि हरि, मंत्र का जाप करें।
812
वृश्चिक राशि
भगवान विष्णु का अभिषेक गाय के दूध से करें और श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव मंत्र का जाप करें।
912
धनु राशि
अशक्त लोगों की मदद करें और उन्हें भोजन करवाएं। ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें।
1012
मकर राशि
पक्षियों के लिए घर की छत पर अनाज डालें। शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम, लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वंदे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्, मंत्र का पूर्ण श्रद्धा के साथ जाप करें।
1112
कुंभ राशि
भगवान विष्णु को मीठा पान अर्पित करें और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।
1212
मीन राशि
किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें और ॐ विष्णवे नम: मंत्र का जाप करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi