Published : Oct 19, 2022, 10:28 AM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 11:31 AM IST
उज्जैन. पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत धनतेरस (Dhanteras 2022) से होती है। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर, शनिवार को है। इस त्योहार से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। खरीदी के लिए ये दिन काफी खास है। कई लोग दीपावली से पहले खरीदी के लिए इस दिन का इतंजार करते हैं। इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। धनतेरस पर यदि राशि अनुसार, खरीदी की जाए तो बहुत ही शुभ रहता है और सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। आगे जानिए धनतेरस पर आप राशि अनुसार, क्या खरीदें…
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी का सिक्का या बर्तन आदि खरीदने चाहिए। इसके अलावा घर के लिए सजावटी सामान, वाहन आदि भी इस दिन खरीद सकते हैं।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग किसी भी तरह की ज्वैलरी इस दिन खरीद सकते हैं। इसके अलावा लाइफ को लग्जीरियस बनाने वाली चीजें जैसे फोर व्हीलर आदि खरीदना भी इनके लिए शुभ रहेगा
312
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग धनतेरस पर वूडन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन भी ये लोग खरीद सकते हैं।
412
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। धनतेरस पर इस राशि के लोग घर के लिए सजावटी सामान जैसे फिर एक्वेरियम व टू व्हीलर आदि खरीद सकते हैं। इससे इन पर राशि स्वामी की कृपा बनी रहेगी।
512
इस राशि का स्वामी सूर्य है, जिसकी धातु तांबा है। इस राशि वाले धनतेरस पर तांबे के बर्तन और सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। साथ ही धर्म-कर्म से जुड़ी चीजें खरीदना भी शुभ रहेगा।
612
इस राशि का स्वामी बुध है, जिसकी धातु कांसा है। वैसे तो इसे अशुद्ध धातु माना जाता है लेकिन इससे बने सजावटी सामान खासे सुंदर होते हैं। इसके अलावा हाथी दांत से बने शो-पीस खरीदना भी शुभ रहेगा।
712
इस राशि का स्वामी शुक्र है जो सौंदर्य का प्रतिनिधि है, इसलिए इस राशि के लोग धनतेरस पर सुदंरता बढ़ाने वाली चीजें खरीदें जैसे ज्वेलरी, कास्मेटिक्स आदि। इसके अलावा भोग-विलास की चीजें भी ये लोग खरीद सकते हैं।
812
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग धनतेरस पर अचल संपत्ति जैसे मकान, फ्लैट आदि चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये कांच का सामान, तांबा-पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
912
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनकी धातु सोना है। धनतेरस पर इस राशि के लोगों को थोड़ा ही सही मगर सोना जरूर खरीदना चाहिए। इसके अलावा ये लोग शगुन के रूप में हल्दी भी खरीद सकते हैं।
1012
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग धनतेरस पर लोहे का सजावटी सामान, इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे टीवी, फ्रीज, एलसीडी आदि खरीद सकते हैं। इससे शनिदेव का आशीर्वाद इन पर बना रहेगा।
1112
इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोग धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी कर सकते हैं। दो या चार पहिया वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन बहुत ही शुभ है।
1212
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। धनतेरस पर इस राशि के लोग चांदी के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा वूडन फर्नीचर, घर का सजावटी सामना खरीदना भी इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi