उज्जैन. वास्तु रत्नावली ग्रंथ में बताया गया है कि घर के बाहर आसपास की चीजों का शुभ-अशुभ असर भी परिवार के लोगों पर पड़ता है। पेड़-पौधे आदि अनेक ऐसी चीजें हमारे घर के बाहर होती हैं, जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर हमें प्रभावित करती हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए घर के बाहर क्या नहीं होना चाहिए…
कांटेदार पौधे
कांटेदार पौधे घर के आगे होते हैं तो आपके दुश्मन बढ़ने लगते हैं। इनके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में मतभेद भी बढ़ने लगते हैं और घर के लोगों की सेहत खराब रहती है।
26
पत्थरों का ढेर
घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
36
कचरा पात्र
घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार कष्टकारी होता है। इसके कारण घर में नकारात्मक उर्जा आती है। इसकी वजह से घर के लोगों का स्वभाव और उनकी सेहत खराब रहती है।
46
बड़ा पेड़
वास्तु के अनुसार आपके घर से उंचा पेड़ आपके दुख बढ़ा सकता है। इसके कारण घर में लगातार परेशानियां बनी रहती है।
56
दूध वाले पौधे
घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे होने से उस घर में रहने वाले लोगों में विवाद होने लगते हैं। ऐसे घर में पैसा भी नहीं टिकता।
66
घर की देहली का नीचे होना
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर की देहली ऊंची होनी चाहिए। इससे उस घर में बीमारियां नहीं आती। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि मुख्य द्वार से रोड ऊँची हो तो इससे वास्तु दोष होता है। इस दोष के कारण घर के सदस्यों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi