रोज सुबह घर से निकलने से पहले ये 8 काम जरूर करें, इससे देवी-देवताओं की कृपा हम पर बनी रहती है

Published : Nov 26, 2020, 02:22 PM IST

उज्जैन. सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा रहता है। इसी वजह से सुबह कुछ ऐसे काम करना चाहिए, जिनसे हमारे विचार सकारात्मक बने और देवी-देवताओं की कृपा भी हम पर बनी रहे। यहां जानिए 8 ऐसे कामों के बारे में जो हमें घर से निकलने से पहले करने चाहिए। इससे हमारे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PREV
18
रोज सुबह घर से निकलने से पहले ये 8 काम जरूर करें, इससे देवी-देवताओं की कृपा हम पर बनी रहती है

1. रोज सुबह जल्दी उठें
जो लोग हर रोज सुबह जल्दी उठ जाते हैं, वे दिनभर ताजगी महसूस करते हैं। सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय बिस्तर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने पर देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

28

2. तांबे के लोटे में रखा पानी पीना चाहिए
सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। इसके लिए रात को ही तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख देना चाहिए। ये पानी हर रोज पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

38

3. योग और ध्यान करें
लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए योग-ध्यान सर्वश्रेष्ठ उपाय है। योग से शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से बचा रहता है और ध्यान से मानसिक स्तर पर शक्ति मिलती है। ध्यान से क्रोध को काबू किया जा सकता है और मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है। योग से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

48

4. रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं
शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाते हैं, वे घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अच्छी सेहत के साथ ही लंबी उम्र भी मिलती है। इस उपाय से त्वचा की चमक बढ़ती है, स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।

58

5. घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें
हर रोज घर से निकलने से पहले थोड़े से दही और शकर का सेवन करना चाहिए। ये शुभ शकुन माना जाता है। इस उपाय से कार्यों में सफलता मिलती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

68

6. तुलसी को जल चढ़ाएं
रोज सुबह स्नान आदि कामों के बाद तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। तुलसी की इस छोटी सी सेवा से भी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन घरों में तुलसी होती है और जो लोग तुलसी की देखरेख करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

78

7. माता-पिता का आशीर्वाद लें
जिन लोगों के माता-पिता हमेशा प्रसन्न रहते हैं और जो लोग माता-पिता का सम्मान करते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। मान्यता है कि देवी-देवता भी उन्हीं लोगों पर कृपा बरसाते हैं, जहां बुजुर्ग लोगों का उचित आदर-सम्मान किया जाता है। माता-पिता के आशीर्वाद से बुरा समय जल्दी दूर हो जाता है।

 

88

8. घर के मंदिर में पूजा करें
हर रोज घर के मंदिर में पूजा करनी चाहिए। दीपक और अगरबत्ती जलाना चाहिए। दीपक और अगरबत्ती के धुएं से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वास्तु के अनुसार हर रोज घर में दीपक जलाने से भी वास्तु के कई दोष दूर हो सकते हैं।

Recommended Stories