आज शुक्रवार और एकादशी के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी समस्याएं

Published : Apr 23, 2021, 10:47 AM IST

उज्जैन. आज (23 अप्रैल, शुक्रवार) कामदा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ये तिथि शुक्रवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि ये दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस शुभ योग में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी हमें प्राप्त हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं…

PREV
15
आज शुक्रवार और एकादशी के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी समस्याएं

1. एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। ये उपाय करने से पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
 

25

2. एकादशी पर किसी योग्य ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करें। साथ ही पीली सामग्री जैसे चने की दान, हल्दी और आम का दान भी करें। इससे गुरु ग्रह के दोष दूर होते हैं।
 

35

3. एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा करें। उसके सामने दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस उपाय से विवाह में आ रही समस्या दूर हो सकती है।
 

45

4. एकादशी पर भूखे लोगों को भोजन करने का विशेष पुण्य मिलता है। साथ ही इस दिन गाय को हरा चारा और मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां भी डालनी चाहिए।
 

55

5. एकादशी और शुक्रवार के योग में देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के अभिषेक गाय के दूध में केसर मिलाकर करें। इससे आपकी हर समस्या दूर हो सकती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories