उज्जैन. इस बार 6 जुलाई, सोमवार से सावन (श्रावण) मास शुरू हो चुका है। इस महीने में यदि भगवान शंकर की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में राशि अनुसार भगवान शिव की पूजा विशेष फलदाई है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक इस प्रकार करें
मेष राशि
इस राशि वाले पानी में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप भी करें।
212
वृषभ राशि
दही से भगवान शिव का अभिषेक इस राशि के लोगों के लिए शुभ होता है। इससे धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
312
मिथुन राशि
गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। जल्दी ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं।
412
कर्क राशि
इस राशि के शिवभक्त शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें।
512
सिंह राशि
लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी सुनें। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
612
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को विजया (भांग) मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पुराने रोग समाप्त होंगे।
712
तुला राशि
भगवान शिव का गाय के घी में इत्र मिलाकर अभिषेक करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।
812
वृश्चिक राशि
शहद मिले जल से शिव का अभिषेक इस राशि वालों के लिए शुभ है। शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं।
912
धनु राशि
इस राशि के लोग दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ भी करें।
1012
मकर राशि
तिल्ली के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।
1112
कुंभ राशि
इस राशि वाले नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है।
1212
मीन राशि
पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ये उपाय करने से इनकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi