ग्रहों के दोष दूर करने के लिए ये चीजें खाएं, लाल किताब में लिखे हैं ये उपाय

Published : Feb 27, 2020, 11:47 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष होते हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंडली के दोष दूर करने के लिए बताए गए उपायों में से एक ये है कि हमें राशि अनुसार कुछ खास चीजें खाने में शामिल करना चाहिए। लाल किताब के अनुसार, जानिए आपकी राशि के लिए खाने की कौन-कौन सी चीजें ज्यादा लाभदायक है।

PREV
112
ग्रहों के दोष दूर करने के लिए ये चीजें खाएं, लाल किताब में लिखे हैं ये उपाय
मेष- मसूर की दाल, बेसन, गेहूं। तांबे के बर्तन में पका भोजन खाना शुभ रहता है।
212
वृष- चावल, दही, दूध से बनी चीजें। चांदी के बर्तन में भोजन खाना चाहिए।
312
मिथुन- मूंग की दाल, गेहूं, हरी सब्जियां। सोने या चांदी के बर्तन में खाना शुभ रहता है।
412
कर्क- चावल, दही, दूध से बनी चीजें। चांदी के बर्तन में भोजन करने से कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं।
512
सिंह- गेहूं, अरहर की दाल, मसूर की दाल, चवले। तांबे के बर्तन में भोजन करने से दोष दूर हो सकते हैं।
612
कन्या- मूंग की दाल, गेहूं, हरी सब्जियां। इनके लिए सोने या चांदी के बर्तन शुभ रहते हैं।
712
तुला- चावल, दही, दूध से बनी चीजें। चांदी के बर्तन में भोजन करना शुभ रहता है।
812
वृश्चिक- मसूर की दाल, बेसन, गेहूं। तांबे के बर्तन में पका भोजन शुभ रहता है।
912
धनु- अरहर की दाल, चने की दाल, गुड़, सेवफल। इन लोगों के लिए सोने के बर्तन शुभ रहते हैं।
1012
मकर- तला हुआ भोजन, उड़द की दाल, केला। इनके लिए लोहे के बर्तन अच्छे रहते हैं।
1112
कुंभ- तला हुआ भोजन, उड़द की दाल, केला। मकर की तरह ही इनके लिए लोहे के बर्तन शुभ रहते हैं।
1212
मीन- अरहर की दाल, चने की दाल, गुड़, सेवफल। इनके लिए सोने के बर्तन में पका खाना शुभ रहता है।

Recommended Stories