उज्जैन. शयन कक्ष यानी बेडरूम हमारे घर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए इस जगह का वास्तु सम्मत होना जरूरी है। इस स्थान पर वास्तु दोष होने से सबसे ज्यादा असर हमारे वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। कुछ आसान बातों का ध्यान रख बेडरूम में होने वाले वास्तु दोष कम किए जा सकते हैं। जानिए ऐसे ही आसान वास्तु टिप्स…
1. मुख्य शयन कक्ष, जिसे मास्टर बेडरूम भी कहा जाता हें, घर के दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य) की ओर होना चाहिए।
28
2. सोते समय पैर दक्षिण और पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से स्वास्थ्य लाभ तथा आर्थिक लाभ की संभावना रहती है। पश्चिम दिशा की ओर पैर करके सोने से शरीर की थकान निकलती है, नींद अच्छी आती है।
38
3. बिस्तर के सामने आईना न लगाएं। बेडरूम के दरवाजे के सामने पलंग न लगाएं।
48
4. बेडरूम में धार्मिक चित्र या पूर्वजों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
58
5. बेडरूम में प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखें। यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है।
68
6. बेडरूम में झाड़ू, जूते-चप्पल, अटाला, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, टूटे और आवाज करने वाले पंखें, टूटी-फूटी वस्तुएं, फटे-पुराने कपड़े या प्लास्टिक का सामान न रखें।
78
7. यदि बे़डरूम अग्निकोण में हो तो पूर्व-मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना चाहिए। शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं।
88
8. बेडरूम की छत गोल नहीं होना चाहिए। बेडरूम में गोल या अंडाकार शेप का बेड न रखें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi