Published : Aug 25, 2020, 12:18 PM ISTUpdated : Aug 25, 2020, 12:26 PM IST
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान श्रीगणेश के विभिन्न स्वरूपों की उपासना से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। श्रीगणेश के इन रूपों की अगर विधि-विधान से पूजा की जाए तो हर समस्या का निदान संभव है और जीवन का हर सुख प्राप्त हो सकता है। गणेश उत्सव के अवसर पर हम आपको भगवान श्रीगणेश के कुछ ऐसे ही रूपों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पूजा से आपकी समस्याओं का अंत हो सकता है-
1. घर में रोज विवाद होता है तो बांसुरी बजाते हुए श्रीगणेश की तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित करें। इससे घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है।
25
2. यदि आप तनाव में हैं तो आपको नाचते हुए श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए। इससे मन को शांति का अनुभव होगा।
35
3. तंत्र क्रिया की सिद्धि के लिए पंचमुखी श्रीगणेश की पूजा की जाती है। इससे कोई भी तंत्र क्रिया बिना बाधा के संपन्न हो जाती है।
45
4. हरे रंग के श्रीगणेश की पूजा करने से ज्ञान व बुद्धि बढ़ती है। स्टूडेंट्स को हरे रंग के श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर की पूजा करनी चाहिए।
55
5. धन की इच्छा रखने वालों को हाथी पर बैठे श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए। इससे धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi