Published : Aug 24, 2020, 11:34 AM ISTUpdated : Aug 24, 2020, 11:36 AM IST
उज्जैन. इस बार गणेश उत्सव की शुरूआत 22 अगस्त, शनिवार से हो चुकी है। ये उत्सव 10 दिनों तक यानी 1 सितंबर तक चलेगा। इन 10 दिनों में श्रीगणेश के भक्तों को मनोकामना पूर्ति के लिए अलग-अलग उपाय करने चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए इन दिनों में कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...
1- रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कामों के बाद गणेशजी के मंदिर जाएं। श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएंगे तो शुभ फल जल्दी मिलते हैं। गणेशजी के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप 108 बार करें। ये उपाय अपने घर में भी कर सकते हैं।
25
2- गणेश उत्सव में गाय को हरी घास रोज खिलाएं। गाय को पूजनीय और पवित्र माना गया है। गौमाता की सेवा से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
35
3- गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। हनुमानजी के साथ ही गणेशजी का श्रृंगार भी सिंदूर से किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।
45
4- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक नहीं है तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें। मूंग बुध ग्रह से संबंधित अनाज है। इसका दान करने से बुध ग्रह के दोष शांत होते हैं।
55
5- श्री गणेश को मोदक का भोग लगाएं। गणेशजी की पूजा से भी बुध ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi