उज्जैन. इस बार 25 दिसंबर, शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. गीता जयंती पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा करें और माखन मिश्री का भोग लगाएं।
27
2. इस दिन गीता की प्रतियां ब्राह्मणों को उपहार में दें साथ में दक्षिणा भी जरूर दें।
37
3. 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। इस उपाय से आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
47
4. गीता जयंती की सुबह किसी राधा-कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
57
5. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध व केसर डालकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
67
6. किसी कृष्ण मंदिर में अनाज (गेहूं, चावल) अर्पित करें और बाद में इसे गरीबों को दान करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
77
7. श्रीकृष्ण को साबूत पान चढ़ाएं। बाद में इस पर कुंकुम से श्रीं लिखकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi