गुप्त नवरात्रि: ग्रहों के अशुभ फल से बचने के लिए पूजा में देवी को चढ़ाएं राशि अनुसार फूल

उज्जैन. आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई, रविवार से शुरू हो चुकी है, जो 18 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। ये नवरात्रि तंत्र साधना के लिए विशेष शुभ मानी जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस नवरात्रि में राशि अनुसार देवी को फूल चढ़ाने से ग्रहों से संबंधित शुभ अशुभ फल से बचा जा सकता है, साथ ही देवी की कृपा भी हम पर बनी रहती है। आगे जानिए राशि अनुसार, देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं…

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2021 5:20 AM IST / Updated: Jul 11 2021, 01:58 PM IST

112
गुप्त नवरात्रि: ग्रहों के अशुभ फल से बचने के लिए पूजा में देवी को चढ़ाएं राशि अनुसार फूल

मेष राशि
इस राशइ के लोग देवी को गुड़हल, गुलाब के अलावा कोई भी लाल फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मंगल ग्रह से संबंधित दोषों के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।

212

वृष राशि
सफेद कमल, गुडहल, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि सभी सफेद फूल देवी को अर्पित कर सकते हैं। इससे आपका शुक्र मजबूत होगा।

312

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को देवी को पीला कनेर, गुडहल, गेंदा और केवड़े का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे इन्हें बुध ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

412

कर्क राशि
इस राशि के लोग देवी को गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली, रातरानी के फूल चढ़ा सकते हैं। इससे चंद्रमा के दोष कम होते हैं।

512

सिंह राशि
सूर्य से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को देवी को कमल, गुलाब, कनेर,  और गुड़हल के फूले अर्पित करना चाहिए।

612

कन्या राशि
बुध व अन्य ग्रहों को अनुकूल करने के लिए देवी को गुलाब, गेंदा, हरसिंगार एवं अति सुगंधित फूल चढ़ाना चाहिए।

 

712

तुला राशि
देवी को प्रसन्न करने और शुक्र की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोगों को सफेद कमल, सफेद कनेर, गेंदा, जूही और हरसिंगार के फूल मां भगवती को अर्पित करना चाहिए।

812

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग कोई भी लाल या पीला फूल देवी को चढ़ा सकते हैं। इससे देवी प्रसन्न होगी, जिससे घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी।

912

धनु राशि
गुरु ग्रह से शुभ फल पाने और देवी को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के लोगों को कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब आदि प्रजातियां के फूल देवी को अर्पित करना चाहिए।

1012

मकर राशि
नीले फूल, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से माँ शक्ति की पूजा-आराधना करने से शनि से संबंधित दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

1112

कुंभ राशि
मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए और शनि दोष से मुक्ति के लिए नीले रंग के फूल देवी को अर्पित करना चाहिए।

 

1212

मीन राशि
इस राशि के लोगों को देवी को पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल के फूल चढ़ाना चाहिए। इससे गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos