गुप्त नवरात्रि आज से: राशि अनुसार करें खास उपाय, आपकी हर परेशानी हो सकती है दूर

Published : Feb 12, 2021, 01:35 PM IST

उज्जैन. आज (12 फरवरी, शुक्रवार) से माघ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस नवरात्रि में गुप्त सिद्धियां पाने के लिए तंत्र-मंत्र का उपयोग किया जाता है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। मान्यता के अनुसार इस नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए गुप्त नवरात्रि में राशि अनुसार आप कौन-से उपाय कर सकते हैं…

PREV
112
गुप्त नवरात्रि आज से: राशि अनुसार करें खास उपाय, आपकी हर परेशानी हो सकती है दूर

मेष - इस राशि के लोगों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ भी करें।

212

वृषभ - नवरात्रि में विशेष रूप से माता महागौरी की उपासना करें। ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से अविवाहित कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

312

मिथुन - इस राशि के लोगों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। साथ भी तारा कवच का पाठ भी करना चाहिए, इससे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति जल्दी होती है।

412

कर्क- इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा उपासना करनी चाहिए और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ भी करें। इससे मन में किसी तरह का कोई भय नहीं रहता है।

512

सिंह- इस राशि के लोगों को मां कूष्मांडा की साधना करनी चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए दुर्गा मंत्रों की कम से कम 5 मालाओं का जाप करें।

612

कन्या- इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

712

तुला- इस राशि के लोगों को देवी महागौरी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। साथ ही साथ ही दुर्गा सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें।

812

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है।

912

धनु- इस राशि के लोगों को मां चंद्राघंटा की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके मन के सारे भय और परेशानियां दूर होती हैं।

1012

मकर- इस राशि के लोगों को देवी कालरात्रि की पूजा और नर्वाण मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी किसी वस्तु का आभाव नहीं होगा।

1112

कुंभ- इस राशि के लोगों को मां कालरात्रि की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। साथ ही देवी कवच का पाठ करें।

 

1212

मीन- इस राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्र का जाप भी करें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories