उज्जैन. श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 20 जुलाई, सोमवार को है। इस दिन वृक्षों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पेड़-पौधों की पूजा करने से हमारी कुंडली के दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही जीवन की अनेक परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। जानिए हरियाली अमावस्या पर किन पेड़-पौधों की पूजा से हमें क्या फायदा हो सकता है-
पीपल
हिंदू धर्म में पीपल को पूजनीय वृक्ष माना गया है। इसकी पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है, भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
210
नीम
ये एक औषधीय पौधा है। इसकी पूजा करने से कुंडली के सभी दोष दूर होते हैं व रोगों से छुटकारा मिलता है।
310
बरगद
इस वट वृक्ष भी कहते हैं। इसकी पूजा से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है व परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
410
आंवला
इस पेड़ की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा करने वाले को धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती।
510
बिल्व
इस पेड़ के पत्ते व फल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। इसकी पूजा से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं।
610
अशोक
इस पेड़ की पूजा से सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है व पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।
710
केला
जिन लोगों की कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं, वे यदि इस पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है।
810
शमी
इस पेड़ की पूजा से शत्रुओं पर विजय मिलती है व कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
910
लाल चंदन
सूर्य से संबंधित ग्रह दोष दूर करने के लिए लाल चंदन के पेड़ की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए।
1010
तुलसी
जिस घर में रोज तुलसी के पौधे की पूजा होती है, देवी लक्ष्मी उस घर को छोड़कर नहीं जाती। वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi