नौकरी न मिलने से हैं परेशान तो करें इन 3 में से कोई 1 उपाय, पूरी हो सकती है आपकी इच्छा

Published : Aug 13, 2020, 04:28 PM IST

उज्जैन. वर्तमान समय में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। नौकरी न होने के कारण न तो समाज में मान-सम्मान मिलता है और न ही घर-परिवार में। यदि आप भी बेरोजगार हैं और बहुत प्रयत्न करने पर भी रोजगार नहीं मिल रहा है, तो निराश होने की कोई जरुरत नहीं है। कुछ साधारण उपाय करने से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

PREV
13
नौकरी न मिलने से हैं परेशान तो करें इन 3 में से कोई 1 उपाय, पूरी हो सकती है आपकी इच्छा

1. किसी शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर सवा किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। घी का दीपक जलाएं और मंदिर में ही बैठकर लाल चंदन की या मूंगा की माला से 108 बार नीचे लिखी चौपाई का जाप करें-

कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होय तात तुम पाहिं।।

इसके बाद 40 दिनों तक रोज अपने घर के मंदिर में इस चौपाई का जाप 108 बार करें। शीघ्र ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
 

23

2. किसी मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सुबह के समय नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से भी रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
 

33

3. यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो पहले लाल चंदन की माला से नीचे लिखे मंत्र का 11 बार जाप करें-
ऊँ वक्रतुण्डाय हुं
जाप से पूर्व भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए दूध से अभिषेक करें।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories