रोज आते हैं बुरे सपने तो अशुभ फल से बचने के लिए करें इन 5 में से कोई 1 उपाय

Published : Jan 04, 2021, 01:21 PM IST

उज्जैन. सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार बुरे सपने आते रहते हैं, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इस उपायों को अपना कर हम बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं। ये हैं वो उपाय…

PREV
15
रोज आते हैं बुरे सपने तो अशुभ फल से बचने के लिए करें इन 5 में से कोई 1 उपाय

1. महामत्युंजय का पाठ करें
महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जाप से मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं। रोज भगवान शिव की पूजा और महामत्युंजय पाठ का जाप करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।
 

25

2. ब्राह्मणों को दान करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ब्राह्मण भगवान ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न हुए हैं। पुराणों में ब्राह्मणों को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। बुरा सपना आए तो सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी योग्य ब्राह्मण को अपनी इच्छा अनुसार कुछ दान करें।
 

35

3. तिल से हवन करें
कई बार बुरे सपनों का कारण घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा भी होती है। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। तिल का हवन करने के यह काम किया जा सकता है। नियमित रूप से तिल का हवन करने पर बुरे सपनों से बच सकते हैं।
 

45

4. तुलसी की पूजा करें
बुरा सपने आने पर सुबह स्नान आदि करने के बाद तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे आपकी समस्या का सामाधान हो सकता है।
 

55

5. सूर्य को जल चढ़ाएं
सूर्य को जल चढ़ाने पर जल की जो बूंदे मनुष्य के शरीर को स्पर्श करती है, वह मनुष्य के तन और मन की शुद्धि करती हैं। रोज सूर्य को जल चढ़ाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories